जंगल में लगी भीषण आग, पशु-पक्षी मरे
Etah News - अलीगंज रोड पर वन विभाग के जंगल में आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। आशंका है कि आग से कई पशु और पक्षियों की मौत हो गई है। आग बुझाने में तीन घंटे लगे और कई जगहों पर आग सुलगती रही।

अलीगंज रोड मंडी समिति से आगे वन विभाग के जंगल में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल की चार गाड़ी मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक आग बुझान की कोशिश की लेकिन पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। आशंका जताई जा रही है कि जंगल में आग लगने से पशु-पक्षियों की भी मौत हो गई। अलीगंज रोड पर मंडी समिति से वन विभाग का जमीन पड़ी हुई जिसमें काफी संख्या में बबूल के पेड़ है और झाड़ियां भी काफी हो गई हैं। जंगल होने के कारण पशु और पक्षी ने भी बसेरा बना रखा है। दोपहर करीब 12 बजे जंगल में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया। जानकारी पर दमकल विभाग गाड़ी मौके पर पहुंची। आग पर काबू होता न देख अन्य गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ी। बताया जा रहा है कि तीन घंटे से दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई है। करीब चार बजे तक आग पर काबू पा सका। गर्मी होने के साथ-साथ लपट चल रही थी। इससे आग बुझाने में समय लग गया। बताया जा रहा है कि कई बार गाड़ियां पानी भरकर आई। देर शाम तक कई जगहों पर आग सुलगती रही। मौके पर सीएफओ प्रशांत कुमार राणा, एफएसएसओ जितेन्द्र कुमार चौरसिया के अलावा फायर फाइटर जितेन्द्र कुमार, निशांत शर्मा, प्रताप कुमार, जोगेन्द्र सिंह सहित अन्य स्टाफ ने आग बुझाई है.
जंगल में कई पशु, पक्षियों के मरने की जताई जा रही आशंका
काफी संख्या में बबूल के पेड़ है साथ ही झाड़ियों भी काफी हो गई। ग्रामीणों की माने तो जंगल में कई पशु-पक्षी भी थे। पशु-पक्षियों के आग से मरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कुछ जानवर जैसे नीलगाय आग लगने के बाद सड़क की तरफ भागे थे। एक नीलगाय काफी जल गया था। हालांकि वह फिर से जंगल की तरफ ही भाग गया.
दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं
अलीगंज रोड स्थित वन विभाग के जंगल में आग लगी थी। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। कई जगहों पर लकड़ी सुलग रहीं थी इसलिए दो गाड़ियों को देर रात तक मौके पर ही छोड़ा गया। आग न बढ़े जिसे लेकर वही के वही आग बुझा ली जाए.
प्रशांत कुमार राणा, सीएफओ एटा।
वन विभाग की टीम भी पहुंची, कर रही आंकलन
जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वन विभाग की माने तो ज्यादातर बबूल के पेड़ लगे है और खाली जगहों पर हो जाते है। झाड़ियां भी काफी अधिक थी। आग कैसे लगी है जिसे लेकर मामले की जांच की जा रही है.
काफी क्षेत्र में फैला वन विभाग का जंगल
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 1200 बीघा में यह जंगल फैला हुआ है। हालांकि इसकी पूरी तरह से जानकारी नहीं है। इस जगह पर पौधारोपण नहीं किया जाता है। वन विभाग के अनुसार बबूल के पेड़ तो अपने-आप हो जाते है.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


