Etah News: अवैध खनन रोकने गई महिला वन दरोगा पर चढ़ाई जेसीबी, हुई घायल
Etah News: गांव शीतलपुर में वन विभाग की जमीन पर हो रहे अवैध खनन को रोकने गई टीम पर हमला हुआ। वन दरोगा पिंकी कुशवाह को जेसीबी से घायल कर दिया गया। आरोपी जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग ने नगर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

Etah News: गांव शीतलपुर स्थित वन विभाग की जमीन में हो रहे अवैध खनन को रोकने गईं टीम पर हमला हो गया। वन दरोगा पर जेसीबी चढ़ा दी। चोट लगने से वन दरोगा घायल हो गईं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग ने आरोपी जेसीबी चालक को पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई की। वन रेंजर के अनुसार वन विभाग में ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कोर्ट में पेश किया जाएगा। मंगलवार रात को वन विभाग को सूचना मिली। गांव शीतलपुर स्थित वन विभाग की जमीन पर जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही रात में ही वन दरोगा पिंकी कुशवाह, विकास कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर अवैध खनन हो रहा था। जेसीबी से ट्रैक्टरों में मिट्टी भरी जा रही थी। अवैध खनन को रोकने के लिए कहा। आरोप है कि चालक ने वन दरोगा पिंकी कुशवाह पर जेसीबी चढ़ा दी। इससे वह घायल हो गई। जेसीबी चालक ने भागने का प्रयास किया।
जेसीबी चालक की गिरफ्तारी
जेसीबी चालक को पकड़ लिया गया। घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मामले में वन दरोगा ने पिंकी कुशवाहा ने बॉबी यादव पुत्र राधेश्याम निवासी शीतलपुर कोतवाली नगर के विरूद्ध कार्यालय में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अनुसार बॉबी जेसीबी का मालिक भी है। नगर पुलिस को भी मामले में सूचना दी गई है।
तहरीर के बाद पुलिस कार्रवाई
वन विभाग का आरोप है कि मामले में कोतवाली नगर पुलिस से शिकायत की गई। मामले में नगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए युवक को कोर्ट में पेश किया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गांव शीतलपुर में वन विभाग की जमीन है। जिस पर मंगलवार रात को जेसीबी से बॉबी यादव अवैध खनन कर रहे थे। जानकारी पर पहुंची वन दरोगा पर जेसीबी आगे बढ़ा दी। वन दरोगा के चोट आई है। जेसीबी मालिक को पकड़ लिया है। ट्रैक्टर चालक प्रदीप, रविकांत, प्रमोद, देवेन्द्र, रुपकिशोर उर्फ मुकलू, रामू निवासी शीतलपुर, ज्ञानी निवासी मानपुर कोतवाली नगर के विरूद्ध वन विभाग में विभागीय कार्रवाई की जा रही है। सभी ट्रैक्टर चालक भाग निकले। जेसीबी चालक बॉबी को पकड़ लिया गया है, जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोतवाली नगर में भी तहरीर दी गई है।-केके जैन, वन रेंजर वन विभाग एटा।
पुलिस को दी गई जानकारी
इस मामले में पुलिस को जानकारी दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-डा. इलामान जि. एसएसपी

