ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाशादी के 42वें दिन ही विवाहिता की हत्या

शादी के 42वें दिन ही विवाहिता की हत्या

शादी के 42 वें दिन विवाहिता की आग से जलकर मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। जब वह आग से जल रही थी वह काफी देर तक...

शादी के 42वें दिन ही विवाहिता की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,एटाWed, 24 Jul 2019 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

शादी के 42 वें दिन विवाहिता की आग से जलकर मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। जब वह आग से जल रही थी वह काफी देर तक चिल्लाती भी रही। मामले की रिपोर्ट नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई है।

जिला कासगंज थाना पटियाली के गांव रहटा युसूफनगर निवासी नेकराम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी सोनी (20) की शादी आठ जून को अभिलाख पुत्र हेतराम निवासी उदयपुरा थाना जैथरा के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन उत्पीड़न करते थे। बेटी ने पूरी बात बताई तो उन्होंने दामाद, अन्य ससुरालीजनों को समझाया।

उसके बाद ससुरालीजनों का उत्पीड़न जारी रहा। आरोप है कि 23जुलाई की रात को ससुरालीजनों ने बेटी को आग के हवाले कर दिया। घर पर शव को छोड़कर भाग गए। जानकारी पर वह ससुराल पहुंचे तो बेटी का शव बरामद हुआ। जानकारी पाकर पुलिस पहुंच गई और शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने आरोपी दामाद अभिलाख, भाई सुखवीर, हेम सिंह, श्याम सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें