
विकास की राह पर दौड़ रहे एटा में ट्रेनिंग लेने क्यों पहुंचे ट्रेनी आईएएस
Etah News - जिले में प्रशिक्षु आईएएस पहली बार प्रशिक्षण के लिए आए हैं, जिसे नीति आयोग ने जिले की प्रगति के कारण चुना है। पिछले वर्ष सरकारी योजनाओं में एटा ने प्रथम रैंक हासिल की थी। प्रशिक्षु आईएएस स्वास्थ्य और कुपोषण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। डीएम प्रेम रंजन सिंह को सरकार की ओर से प्रमाण पत्र भी मिला है।
जिले में प्रशिक्षु आईएएस पहली बार प्रशिक्षण लेने के लिए आए हैं। नीति आयोग की ओर से इसके पीछे जिले की प्रगति मानी जा रही है। पिछले एक वर्ष से लगातार सरकारी योजनाओं में प्रथम रैंक आ रही थी। माना जा रहा है इसीलिए नीति आयोग ने एटा को प्रशिक्षण के लिए चुना है। नीति आयोग की ओर से पहली पर आईएएस को प्रशिक्षर देने के लिए एटा भेजा गया है। इससे पहले कभी कोई आईएएस ट्रेनिंग के दौरान यहां पर प्रशिक्षण लेने के लिए नहीं आए। पहली बार इन प्रशिक्षु आईएएस को जनपद के अधिकारी भी प्रशिक्षण दे रहे है।

हर एक चीज को बारीकी से बता रहे है। जनपद की हर चीज को रिकार्ड भी किया जा रहा है। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के 100वें फाउंडेशन कोर्स में एटा की हर चीज दर्ज की जाएगी। यहां की फसलें, प्रमुख उत्पादन आदि जैसे सभी चीजें शामिल है। यहां पर प्रशिक्षण कराने के पीछे सरकार की योजनाओं का सही से संचालन मान जा रहा है। पिछले एक वर्षसे स्वास्थ्य विभाग और कुपोषण जैसे ही योजनाओं में एटा अव्वल रहा। प्रशिक्षण के लिए आए आईएएस स्वास्थ्य और कुपोषण को लेकर ही अधिक जोर दे रहे है। इनकी बारीकियां भी जान रहे है। टीबी मुक्त भारत योजना के अलावा कुपोषित पर अच्छा करने पर डीएम प्रेम रंजन सिंह को सरकार की ओर से प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। नीति आयोग की ओर से जारी किए पत्र में इस भी इन योजनाओं को जिक्र बताया गया है। सरकार की योजनाओं को जिले में लागू किया गया है। सरकार की ओर से कुपोषण और टीबी में अव्वल आने पर सरकार की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया है। प्रशिक्षण लेने के लिए आई टीम भी इन योजनाओं की जानकारी ले रही है। एटा में पहली बार प्रशिक्षण के लिए आईएएस की टीम को भेजा गया है। प्रेम रंजन सिंह, डीएम एटा

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




