ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाविवाद की सूचना पर गई पुलिस पर ही कर दी फायरिंग

विवाद की सूचना पर गई पुलिस पर ही कर दी फायरिंग

जमीन के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी बच गए। अन्य फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। मामले में पच्चीस लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई...

विवाद की सूचना पर गई पुलिस पर ही कर दी फायरिंग
हिन्दुस्तान टीम,एटाFri, 15 May 2020 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें

जमीन के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी बच गए। अन्य फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। मामले में पच्चीस लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

एसआई संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मोहल्ला गुलाम हुसैन में मकान के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्ष आपस में मारपीट कर रहे थे। मारपीट के बाद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी है। फायरिंग होने से लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस के समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माने। पुलिस पर भी फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। मामले की जानकारी पर अन्य पुलिसफोर्स भी पहुंच गया। मौके से पुलिस ने नाहर सिंह, सुरजीत निवासी नगला कटील, नेत्रपाल, क्षेत्रपाल निवासी करनपुर थाना कंपिल फर्रुखाबाद को पकड़ा। मामले में 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अलीगंज अजय भदौरिया ने बताया कि दो पक्षों में मकान के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों में फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें