
अलीगंज तहसील में आग का तांडव, झोपडी और तबेले में लगी आग
Etah News - गांव नगला परम में तबेले में आग लगने से एक पशु की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गए। आग की वजह से किसान को लाखों का नुकसान हुआ। गांव लालपुर बुजुर्ग में झोपड़ी में आग से 65 वर्षीय सेवायत गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों जगहों पर अग्निशामक दल ने आग बुझाई।
गांव नगला परम में तबेले में आग लगने से एक पशु मर गया। अन्य पशु झुलस गए। गांव लालपुर बुजुर्ग में गुरुवार सुबह झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर सेवायत झुलस गए। आग से सामान भी जल गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई है। थाना जसरथपुर के गांव नगला परम निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि बुधवार रात को तबेले में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर एक पशु की जलकर मर गया जबकि चार अन्य पशु गंभीर रूप से झुलस गए। किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया। जसरथपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। पांच पशुओं के जलने की सूचना मिली है। फायरकर्मी अर्जुन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत बचाव दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में कृष्ण कुमार, अमित कुमार, सुरेश चंद्र त्यागी और उमेश कुमार फायरकर्मी शामिल रहे। दूसरी तरफर राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर बुजुर्ग में गुरुवार सुबह करीब पांच बजे झोपड़ी में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से चलते आग लगी। आग की चपेट में आकर 65 वर्षीय शिव मंदिर के सेवायत वीरे पुत्र करन लाल गंभीर रूप से झुलस गए। आग से झोपड़ी, उसमें रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि वीरे झोपड़ी में सो रहे थे, उसी समय आग लग गई। कपड़े, बर्तन, अन्य घरेलू सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर नष्ट हो गए। घटना से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


