आग लगने से आठ बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर हुई राख
Etah News - गांव नगला नरायन में गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे आठ बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। आरोप है कि पड़ोसी ने फसल कटने के बाद जानबूझकर आग लगाई थी। पुलिस ने अभी तक तहरीर नहीं मिली है, जांच की जाएगी।

आग लगने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। एकत्रित ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। आरोप है कि पड़ोसी ने फसल कटने के बाद आग लगाई थी। थाना जैथरा के गांव नगला नरायन निवासी मकरंद, रामखिलाड़ी, इनके भाई छोटे सिंह, जितेन्द्र निवासी नगला मोहन के खेत में गेहूं की फसल खड़ी हुई है। मंगलवार सुबह फसल में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
जानकारी पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई और आग बुझाई गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों की माने तो आग की चपेट में आकर आठ बीघा फसल जलकर राख हो गई। आरोप लगाया है कि पड़ोसी की फसल कट चुकी है। उन्होने अपने खेत में आग लगाई थी। आग लगने के बाद उठी चिंगारी फसल में जा गिरी। जिससे फसल में आग लगी है। जैथरा पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


