चांदपुर जिंदाहार के पास सड़क किनारे मिला भ्रूण
Etah News - गांव चांदपुर जिंदाहार के पास सड़क किनारे एक भ्रूण मिला, जिसे कन्या होने के कारण फेंका गया। लोगों ने भ्रूण को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला जांच में है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव चांदपुर जिंदाहार के पास सड़क किनारे भ्रूण पड़ा मिला। कन्या होने के कारण फेंका गया। एकत्रित लोगों ने भ्रूण पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। गुरुवार को कोतवाली देहात के गांव चांदपुर जिंदाहार के पास कुछ लोगों ने भ्रूण पड़ा देखा। कपड़े में बांधकर फेंका गया था। बताया जा रहा है कि कुत्ते को भ्रूण को सड़क पर खींच लाए थे। भ्रूण को देख काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। बताया जा रहा है कि कन्या का भ्रूण है।
आशंका जताई जाा रही है कि कन्या होने के कारण भ्रूण को फेंका गया होगा। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


