Father Files Report After Son s Injury at Work Denied Treatment Funds and Threatened इलाज कराने का आश्वासन देने के बाद नहीं दिए रूपये , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsFather Files Report After Son s Injury at Work Denied Treatment Funds and Threatened

इलाज कराने का आश्वासन देने के बाद नहीं दिए रूपये

Etah News - जय सिंह ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका बेटा शिव कुमार एक कारखाने में काम करते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। प्लांट संचालक ने इलाज का आश्वासन दिया लेकिन बाद में पैसे देने से इंकार कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाWed, 27 Aug 2025 07:02 PM
share Share
Follow Us on
इलाज कराने का आश्वासन देने के बाद नहीं दिए रूपये

इलाज कराने का आश्वासन देने के बाद रुपये नहीं दे रहे है। रुपये न होने के कारण बेटे का इलाज नहीं करा पा रहे हैं। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। मामले में पिता ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के गांव असरौली निवासी जय सिंह ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटा शिव कुमार कासगंज रोड स्थित औद्योगिक आस्थान मुरली कृष्णा चकोरी प्लांट पर चार माह से लेबर का कार्य कर रहा था। 31 मार्च को काम करते समय कारखाने का चैनल खींच रहा था।

इसी समय चैनल बेटे के ऊपर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चकोरी प्लांट संचालक, बेटा, पार्टनर साहनी सभी लोग आए और इलाज कराने का आश्वासन दिया। आरोप है कि थोड़ा बहुत खर्चा दिया और बाद में खर्चा देना बंद कर दिया। बेटे का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। इलाज में दो लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। रुपये न होने के कारण बेटे का इलाज नहीं हो पा रहा है। आरोप है कि इलाज कराने को चकोरी प्लांट के संचालक के पास गए। रुपये देने से इंकार कर दिया और गाली गलौज भी की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।