
बस से उतरते समय नीचे गिरकर अधेड़ की मौत, मचा कोहराम
संक्षेप: Etah News - बस का पहिया चढ़ने से एक अधेड़ की मौत हो गई और सीमेंट से भरे ट्रैक्टर से टकराने से कई सवारियां घायल हो गईं। हादसा जैथरा के पास हुआ। मृतक यूनिस (52) बस से उतरते समय गिर पड़े थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बस का पहिया चढ़ने से अधेड़ की मौत हो गई। दूसरी तरफ सीमेंट से भरे ट्रैक्टर, रोडवेज बस आपस में भिड़ गए। बस में सवार आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली अलीगंज के मोहल्ला टपकनटोला निवासी यूनिस (52) पुत्र साहब खां मंगलवार रोडवेज बस से जैथरा आ रहे थे। सुबह करीब आठ बजे चलती बस से थाना जैथरा के गांव धरौली के पास बस से उतर रहे थे उसी समय रोडवेज बस से नीचे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। चिकित्सक ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया।

घरवालों ने बताया कि आगरा में बेकरी काम करते थे और गांव धरौली में लेबर लेने के लिए बस से उतर रहे थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। दूसरी तरफ सोमवार रात को करीब तीन बजे थाना मलावन के गांव थरौली के पास सीमेंट से भरे ट्रैक्टर से रोडवेज बस टकरा गई। बस में बैठी सवारियां घायल हो गई। चीख की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए और सवारियों को बाहर निकाला। गंभीर चोट लगने पर तीन सवारियों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। घायल सवारियों ने अपने नाम गोविंद शुक्ला निवासी कानपुर नगर, ताहिर निवासी रसूलाबाद कानपुर देहात, दो अन्य सवारियां है जो उपचार लेने के बाद चली गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




