आलू की फसल में घाटा होने पर किसान ने गोली मारकर की आत्महत्या
Etah News - अलीगंज के गांव तमरौरा में किसान सुखवीर ने आलू की फसल में घाटा होने के कारण आत्महत्या कर ली। उन्होंने खुद को कनपटी में गोली मारी। परिवार में कोहराम मच गया है। किसान पर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था और फसल से उम्मीद थी। पत्नी और दो बच्चों की स्थिति बेहद खराब है।

अलीगंज, गांव तमरौरा में आलू की फसल में घाटा होने पर किसान सुखवीर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमरे में किसान ने खुद को कनपटी में गोली मारी। फायर की आवाज सुनकर परिवारीजन कमरे में पहुंचे और किसान को लहुलुहानवस्था में पड़ा देखा। जिन्हे आनन-फानन में परिवारीजन स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। थाना नयागांव के गांव तमरौरा निवासी सुखवीर राजावत (30) पुत्र शिवसिंह किसान थे और इनके, भाई के पास दो बीघा जमीन है। इन्होने 15 बीघा खेत पटटे पर लिया था और डेढ़ लाख कर कर्ज लेने के बाद आलू की फसल की थी।
फसल को लेकर किसान को काफी उम्मीद थी। आलू की फसल में किसान को घाटा लग गया। आलू काफी सस्ता होने के कारण लागत भी नहीं निकल पा रही थी जिससे किसान काफी परेशान रहने लगे थे। भाई संतोष कुमार ने बताया कि डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लेकर आलू की फसल की थी उसमें घाटा हो गया था। जिससे वह काफी परेशान रहने लगे थे। बताया कि रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर के सभी सदस्य खेत पर गए थे। सुखवीर कमरे में अकेले थे। कमरे में ही युवक ने खुद को तमंचा से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिन्हे स्वास्थ्य केन्द्र अलीगंज लाया गया। चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही सीओ अलीगंज राजेश सिंह मौके पर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और घरवालों से जानकारी ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पत्नी, दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल अलीगंज। घरवालों ने बताया कि घर में पत्नी वीना, दो बच्चें है। जिसमें बड़ा लड़का शिवांशु है वही सात साल की बेटी मानवी है। पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घरवालों की मानें तो फसल में घाटा न होने पर परेशान रहते थे। घरवाले काफी समझाते थे। रविवार को वह कमरे में अकेले थे और आत्महत्या कर ली है। कई लोगों से लिया था फसल के लिए कर्ज अलीगंज। भाई संतोष ने बताया कि फसल के लिए किसान ने कई लोगों से कर्ज लिया था। उम्मीद थी कि फसल अच्छी होगी और आलू बेंचकर कर्ज भी उतर जाएगा साथ ही अच्छी कमाई भी हो जाएगी। पटटे पर भी फसल ली थी। घरवालों से जानकारी पर पता चला है कि आलू की फसल में घाटा होने पर वह काफी परेशान थे और कुछ दिनों से शराब पी रहे थे। फसल में घाटा होने पर युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है ऐस घरवालों ने बताया है। मामले की जानकारी की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। राजेश कुमार सिंह, सीओ अलीगंज एटा। कई साल पहले पिता की हुई थी करंट से मौत अलीगंज। बताया जा रहा है कि इनके पिता भी किसान थे। कई साल पहले खेत पर चारपाई पर बैठे हुए थे। हाईटेंशन तार टूटकर पिता के ऊपर गिर गया था। करंट लगने से पिता की मौत हो गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



