एटा में जंगली सुअर के हमले में किसान की मौत
खेत की रखवाली कर रहे थाना सकीट के गांव भगवंतपुर निवासी बदन सिंह किसान पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर घायल हो गया। घायल किसान की...
हिन्दुस्तान टीम,एटाMon, 26 Oct 2020 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें
खेत की रखवाली कर रहे थाना सकीट के गांव भगवंतपुर निवासी बदन सिंह किसान पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर घायल हो गया। घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बदन सिंह हमले से बचने के लिए भागते समय नीचे गिर पड़े और सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गए। घायल को परिवारीजनों ने क्लीनिक पर भर्ती कराया। उपचार के दौरान किसान की रविवार रात मौत हो गई।