
खेत पर पानी लगाते समय किसान पर सांड ने किया हमला, मौत
Etah News - किसान विजयपाल (45) पर खेत में पानी लगाते समय सांड़ ने हमला कर दिया। गंभीर घायल होने पर चचेरा भाई ललित कुमार ने उसे क्लीनिक पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान के छह बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खेत पर पानी लगाते समय किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रुप से घायल हो गए। चीख की आवाज सुनकर चचेरा भाई मौके पर पहुंचा और घायल भाई को लेकर क्लीनिक पर पहुंचे। चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। थाना निधौली कलां के गांव भटियार निवासी विजयपाल (45) पुत्र होरीलाल शुक्रवार रात करीब 11 बजे खेत पर पानी लगाने गए थे। खेत पर पानी लगा रहे थे। चचेरे भाई ललित कुमार ने बताया कि वह भी दूसरे खेत में पानी लगा रहे थे। बताया कि खेत पर पानी लगाते समय सांड़ ने भाई विजयपाल ने हमला कर दिया।
चीख की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे। सांड भाग गया। घायल भााई को दिखाने के लिए चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। मृतक के भाई ने बताया कि उनके पास छह बच्चें है जिनमें चार लड़के, दो लड़की है। पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। निधौलीकलां पुलिस का कहना है कि घरवालों ने सांड़ के हमले में युवक की मौत की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




