ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाअयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर सतर्क रही एटा पुलिस

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर सतर्क रही एटा पुलिस

अयोध्या में भूमि पूजन को देखते हुए जिले में पुलिस सतर्क रही। जगह-जगह पुलिस तैनात रही। पुलिस अधिकारी भी खुद सड़कों पर घूमकर स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए थे। सीओ सिटी शहर के प्रमुख चौराहों पर खुद...

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर सतर्क रही एटा पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,एटाWed, 05 Aug 2020 11:05 PM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या में भूमि पूजन को देखते हुए जिले में पुलिस सतर्क रही। जगह-जगह पुलिस तैनात रही। पुलिस अधिकारी भी खुद सड़कों पर घूमकर स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए थे। सीओ सिटी शहर के प्रमुख चौराहों पर खुद पुलिसकर्मियों के साथ गश्त करते दिखे। एसएसपी, डीएम ने सुरक्षा-व्यवस्था को परखा।

बुधवार सुबह सीओ सिटी राजकुमार सिंह फोर्स के साथ जीटी रोड पर गश्त करते दिखे। इसके साथ ही वाहनों को भी चेक किया। संदिग्ध होने पर पुलिसकर्मियों को पूछताछ करने के निर्देश दिए। दूसरी तरफ जिले के अन्य पुलिस अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। माया पैलेस तिराहा पर एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने भी सुरक्षा-व्यवस्था को देखा। शहर में कई जगहों पर पुलिस तैनात रही। आगरा रोड चुंगी, यादव नगर आदि जगहों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। वाहनों को चेक करते हुए दिखे। इसके साथ वाहनों को भी चेक किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें