Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsEtah Festival Showcases Children s Talent in Drawing and Handicrafts Competition
नन्हें-मुन्नों ने अपनी अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा

नन्हें-मुन्नों ने अपनी अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा

संक्षेप:

Etah News - एटा महोत्सव पंडाल में वेस्ट मैटेरियल और हैंडी क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न स्कूलों के लगभग 400 छात्रों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख अतिथियों ने किया। बच्चों ने ड्राइंग और हैंडीक्राफ्ट में कई विषयों पर अपने कला कौशल को प्रदर्शित किया।

Feb 02, 2026 10:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

एटा महोत्सव पंडाल में वेस्ट मैटेरियल, हैंडी क्राफ्ट एंड ड्राइंग कंपटीशन का कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया। कंपटीशन कुल चार चरणों में संपन्न हुआ। ड्राइंग कंपटीशन में छोटे छात्रों के लिए कलरिंग, बड़े छात्रों के लिए विभिन्न वर्गो में कहानी चित्रण, मेरा पसंदीदा कार्टून, बिना मोबाइल फोन पार्क में एक दिन, मेरा पसंदीदा त्यौहार, पोस्टिक आहार जीवन साकार, प्रधानमंत्री मोदी के सपनो का भारत, पॉलिथीन को ना कहें आदि विषयों पर हुआ। वेस्ट मैटेरियल हैंडीक्राफ्ट में बच्चों ने ट्रैक्टर, फ्लावर पोट, टैंक, कचड़ा से एनर्जी बनाने का प्लांट आदि बनाये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतियोगिता में रामबाल भारती, एमजी कान्वेंट, सेंट मेरीज हाई स्कूल, सेंट पॉल्स सीनियर सेकिंडारी स्कूल, असीसी सीनियर सेंकेडरी स्कूल, जनता इंटर कॉलेज जैथरा, जीजीआईसी आदि स्कूलों के लगभग 400 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. रेनू गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, एसएसपी श्याम नारायण सिंह, सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्रा, डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पर दीप प्रज्वलित कर व स्वर्गीय इंजीनियर केबी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम संयोजका नीलम सिंह, नम्रता सिंह, सह संयोजका मीनू जादौन, सरला, सोनल, कविता, सुजाता, बबिता एवं संचालन नीलम सिंह ने किया। यूपी सिंह, रोहित भदौरिया, गौरांगना सिंह, सुदेश गुप्ता, डॉ. यशस्वी भानू सिंह, अरुण कुमार सिंह, जोफीन, धान्या, थेरिस, जैनी, सुनील, गरिमा, डिम्पल, निर्मल पालीवाल, डॉ. शैलेन्द्र जैन, डॉ. रूपा जैन आदि लोम मौजूद रहे।