
लाइसेंसी पिस्टल से हमला कर किया घायल
संक्षेप: Etah News - एटा में कई अपराधों की रिपोर्ट दर्ज हुई है। यशपाल सिंह पर हमला, चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी पकड़ा गया, दहेज के लिए उत्पीड़न, नातिन का अपहरण, और मां-बेटी पर हमला शामिल हैं। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।
एटा। कोतवाली देहात के गांव अमरगोजिया निवासी यशपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 अक्तूबर को गांव के शीलेन्द्र सहित तीन आरोपियों ने मिलकर हमला किया। लाइसेंसी पिस्टल से हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी है। चोरी की बाइक सहित एक पकड़ा एटा। थाना राजा का रामपुर ने कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित एक चोर को पकड़ा। पूछताछ में चोर ने अपना नाम राजा उर्फ राजन पुत्र आजाद कठेरिया निवासी भीमपुर उर्फ भवनपुर थाना राजा का रामपुर बताया। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।

दहेज की खातिर किया उत्पीडन एटा। कोतवाली नगर के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी नेमा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पति सुनील निवासी औनेरा अवागढ़ सहित आठ ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर उत्पीड़न किया। घर से बेघर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए एटा। कोतवाली देहात के एक गांव निवासी दादा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 27 अक्तूबर को अज्ञात आरोपी नातिन को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। अज्ञात कॉलर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गाली देने की मना करने पर पीटा एटा। कोतवाली देहात के गांव नगला किसी निवासी प्रेमचन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 अक्तूबर को गांव के बृजमोहन सहित चार आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मां-बेटी पर हमला कर किया घायल एटा। थाना अवागढ़ के गांव बहोरनपुर निवासी गिरिजा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 27 अक्तूबर को गांव के संजू सहित चार आरोपियों ने मिलकर पीड़ित, बेटी पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




