ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाखाली रोडवेज बस नहर में गिरी, मचा हड़कंप

खाली रोडवेज बस नहर में गिरी, मचा हड़कंप

जनपद के राजा के रामपुर क्षेत्र में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे। बस में कोई...

खाली रोडवेज बस नहर में गिरी, मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,एटाWed, 02 Jun 2021 04:41 AM
ऐप पर पढ़ें

जनपद के राजा के रामपुर क्षेत्र में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे। बस में कोई सवारी नहीं थी और नहर भी पानी नहीं था। पुलिस के पहुंचने पर बस में कोई भी नहीं मिला।

दुर्घटना सोमवार रात तीन बजे की बताई जा रही है। दरियाबगंज की तरफ से एटा डिपो की रोडवेज बस आ रही थी। रात में चालक संतुलन खो बैठा। गांव पहरा स्थित सूखी नहर में रोडवेज बस जाकर पलट गई।

संकेतक न होने से होते है हादसे

राजा का रामपुर। ग्रामीणों ने बताया कि पहरा नहर पुल पर कोई भी संकेत, निशान नहीं है। जिसके चलते हादसे होते है। ग्रामीणों के अनुसार पहले भी कई हादसे हो चुके है।

हादसे में जा चुकी है कई स्कूली बच्चों की जान

राजा का रामपुर। बता दें कि कुछ साल पहले हुए हादसे में चौदह स्कूली बच्चों की जान गई थी। ट्रक-स्कूल बस की भीषण भिडंत हुई थी। जिसके जख्म अभी तक ताजा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें