Etah News: अवागढ़ पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति, साइबर क्राइम को किया जागरूक

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: नारी मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। साइबर सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शिक्षकों और अधिकारियों ने महिला सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की महत्वता पर चर्चा की।

Etah News: अवागढ़ पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति, साइबर क्राइम को किया जागरूक

Etah News: नारी मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी आज समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। कार्यक्रम में एसएचओ प्रेमपाल सिंह, एसएसआई संजीव कुमार मौर्य एवं साइबर क्राइम प्रभारी शिवा जादौन ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साइबर क्राइम प्रभारी शिवा जादौन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया से संबंधित अपराध और व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग से सावधान रहना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि नारी मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम जागरूकता जैसे कार्यक्रम छात्राओं को सुरक्षित एवं आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अतुलेश कुमार, रोहित कुमार, अंश वार्ष्णेय, कल्पना सिंह, विकास प्रताप सिंह, श्रुति, पंकज यादव, नितिन कुमार, प्रवीण कुमार, भारती दीक्षित सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsएटाEtah News: अवागढ़ पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति, साइबर क्राइम को किया जागरूक