ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटासामाजिक कुरीतियां दूर करने जागरूकता पर जोर

सामाजिक कुरीतियां दूर करने जागरूकता पर जोर

जनता इंटर कालेज एनएसएस इकाई का शिविर नगला सुम्मेर में शुक्रवार को शुरू हुआ। शिविर में एनएसएस छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनको मिटाने के लिए लोगों को जागरूक करने को...

सामाजिक कुरीतियां दूर करने जागरूकता पर जोर
हिन्दुस्तान टीम,एटाFri, 10 Jan 2020 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

जनता इंटर कालेज एनएसएस इकाई का शिविर नगला सुम्मेर में शुक्रवार को शुरू हुआ। शिविर में एनएसएस छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनको मिटाने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा गया।

शिविर का उद्घाटन जनता पीजी कालेज परसौंन के प्राचार्य विजय सिंह यादव ने किया। उन्होंने एनएसएस कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व, कर्तव्य बताए। जनता इंटर कालेज नगला सुम्मेर के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार ने कहा क समाज में कुरीतियां दहेज प्रथा, मृत्यु भोज आज भी व्याप्त है। इनको दूर करने के लिए जागरूकता जरूरी है। एनएसएस इकाई कार्यकर्ता इस ओर सार्थक पहल करें। शिविर में उदयवीर सिंह, डा. नरेन्द्र सिंह, उमाशंकर, सुनील कुमार, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें