ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटामथुरा में जेई की हत्या पर बिजली कर्मचारियों में उबाल

मथुरा में जेई की हत्या पर बिजली कर्मचारियों में उबाल

शुक्रवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मथुरा में हुई जेई के साथ घटना को लेकर एसई कार्यालय पर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर आक्रोश जताया। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार...

मथुरा में जेई की हत्या पर बिजली कर्मचारियों में उबाल
हिन्दुस्तान टीम,एटाFri, 17 Jan 2020 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को दक्षिणांचल बिजली वितरण निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मथुरा में हुई जेई के साथ घटना को लेकर एसई कार्यालय पर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर आक्रोश जताया। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से आरोपी को जल्द पकड़ कर सख्त कार्रवाई करने की बात कहीं। वही कर्मचारियों के साथ पुलिस व्यवस्था की मांग की गई।

कार्य बहिष्कार के दौरान बिजली वितरण मंडल एटा के एसई संदीप कुमार मित्तल ने कहा कि प्रदेश में आए दिन बिजली कर्मचारियों के साथ कोई न कोई घटना हो रही है। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। कर्मचारियों के साथ आए दिन वारदात होने से कर्मचारियों में बेहद भय व्याप्त हो गया है। इसके कारण बिजली संबन्धी कार्य करने में कर्मचारियों को डर लगने लगा है।

एसई ने कहा कि प्रदेश सरकार को बिजली चेंकिग टीम के साथ पुलिस बल तैनात करना चाहिए। इससे कर्मचारियों के साथ घटनाएं न हो सके। इसके बाद राज्य जूनियर इंजीनियर संगठन क्षेत्रीय सचिव सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि जेई की सुरक्षा के लिए सरकार को बिजली कर्मचारी सुरक्षा अधिनियम लागू करना चाहिए। इससे कर्मचारियों के साथ अप्रिय घटना न हो सके। संगठन सचिव धर्मेन्द्र सिंह ने मांग की कि जेइयों के साथ चेकिंग के समय पर्याप्त पुलिस बल मिलना चाहिए। बिना पुलिस बल के कोई भी जेई चेकिंग करने नहीं जाएगा। किसी कर्मचारी के साथ कोई भी घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी बिजली प्रबंधन की होगी।

संघ जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने दोषियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा पीड़ित परिवार के भरण पोशण के लिए दो करोड़ रुपये दिए जाने की मांग की। इसके बाद सभी अधिकारी कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा शांति को दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर एक्सईएन सोपाली सिंह, अरुनेन्द्र प्रताप सिंह सिंह, आरबी रॉय, खालिद हफीज खान, एसडीओ अमित कुमार, सोनू कुमार, सुमित गर्ग, वीरेन्द्र सिंह, अभिषेक उपाध्याय, मुनेश चन्द्रा, अतुल यादव, वीर बहादुर, राहुल जेई आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें