Electricity Team Held Hostage Over Unpaid Bills in Punheira Village पुन्हैरा में विद्युत टीम को बनाया बंधक, पुलिस ने जाकर छुडवाया , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsElectricity Team Held Hostage Over Unpaid Bills in Punheira Village

पुन्हैरा में विद्युत टीम को बनाया बंधक, पुलिस ने जाकर छुडवाया

Etah News - गांव पुन्हैरा में विद्युत बकाया होने पर कनेक्शन काटने गई टीम को उपभोक्ता ने घर पर बंधक बना लिया। आधा घंटे बाद पुलिस की मदद से टीम को मुक्त किया गया। विद्युत निगम के कर्मियों का आरोप है कि गांव में...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 30 Dec 2024 10:45 PM
share Share
Follow Us on
पुन्हैरा में विद्युत टीम को बनाया बंधक, पुलिस ने जाकर छुडवाया

गांव पुन्हैरा में विद्युत बकाया होने पर कनेक्शन काटने गई टीम को घर पर बंधक बना लिया। आधा घंटा तक टीम को बंधक बनाए रहे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने टीम को मुक्त कराया। विद्युत निगम के कर्मियों की मानें तो आए दिन कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। सोमवार को गांव पुन्हैरा में बकाया विद्युत बिल जमा करने के लिए कैंप लगा हुआ था। बकाया होने पर कनेक्शन काटे जा रहे है। दोपहर करीब दो बजे जेई सुंदर सिंह टीम के साथ गांव में पहुंचे। विद्युत निगम के अनुसार उपभोक्ता भूरी सिंह पर 13 हजार रूपये का विद्युत बिल बकाया था। बिल जमा न होने पर टीम कनेक्शन काटने पहुंची। आरोप है कि उन्होंने पूरी टीम को घर पर बंधक बना लिया। घर के अंदर जेई, उनके साथ गए कर्मचारियों को बंद कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घर में घुसकर टीम को बाहर निकाला। जेई के अनुसर ग्राम के लोग विद्युत बकाया का भुगतान नहीं करते। आए दिन कर्मचारियों के साथ इसी तरह का दुर्व्यवहार करते हैं। एसएचओ डा. सुधीर कुमार राघव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया हैं।

विद्युत बकाया होने पर कनेक्शन काटने टीम गई थी। जेई, टीम को घर में बंधक बना लिया। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। जानकारी पर डायल-112 पुलिस पहुंची और टीम को छुड़ाया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ओपी पाल, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण विद्युत वितरण ग्रामीण खंड द्वितीय एटा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।