मतदाता सुविधा सर्वोपरि, बूथों के संभाजन पर राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव
मतदाता केंद्रों के संभाजन (रेशनलाइजेशन) के लिए प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। बैठक में डीएम अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य 12 सौ से अधिक मतदाता वाले केंद्रों और उनकी सुविधाओं पर चर्चा करना है।

12 सौ से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों के संभाजन (रेशनलाइजेशन) के संबंध में प्रस्ताव तैयार किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविन्द सिंह की ओर से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, तहसीलदारों तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मतदान केंद्रों के संभाजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से ऐसे मतदान केंद्र, जहां 12 सौ से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। उनके संभाजन के लिए प्रस्ताव तैयार करने पर चर्चा की गई। साथ ही ऐसे मतदान केंद्र, जिनके भवन अनुपयुक्त अथवा असुविधाजनक हैं, उनके स्थान परिवर्तन के संबंध में भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए।
बैठक का उद्देश्य
डीएम अरविन्द सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मतदाता को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक मतदान की व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। मतदान केंद्रों के संभाजन एवं आवश्यकतानुसार स्थान परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सहभागिता से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सुझावों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर समयबद्ध रूप से अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रतिनिधियों की उपस्थिती
बैठक में एडीएम प्रशासन संगम लाल, एसडीएम सदर श्वेता सिंह, एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता, एसडीएम जलेसर पीयूष रावत, तहसीलदार जलेसर संदीप सिंह, निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार, रघुराज सिंह, जितेंद्र कुमार सहित भाजपा के महामंत्री सुशील कुमार गुप्ता, माकपा के राजाराम यादव, कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह यादव, आम आदमी पार्टी के सोनू कुमार, बसपा के विजय सिंह, भाजपा के धर्मेंद्र राजपूत, ज्ञान सिंह बघेल, सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबेरी सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


