सिरप के चक्कर में धोखे से पी ली कीटनाशक दवाई

Mar 02, 2026 09:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

Etah News - सिरप के धोखे में वृद्ध इन्द्रपाल सिंह ने कीटनाशक दवाई पी ली। हालत बिगड़ने पर परिवार ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के खड़ीत गांव में हुई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।

सिरप के चक्कर में धोखे से पी ली कीटनाशक दवाई

सिरप के चक्कर में धोखे से वृद्ध ने कीटनाशक दवाई पी ली। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन घबरा गए और आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला फिरोजाबाद थाना जसराना के गांव खड़ीत निवासी इन्द्रपाल सिंह बीमार रहते है। बताया जा रहा है कि सोमवार को परिवारीजन वृद्ध को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। घरवालों ने बताया कि सिरप रखा हुआ था वही पास में ही कीटनाशक दवाई भी रखी हुई थी। सिरप के चक्कर में कीटनाशक दवाई पी ली, जिससे वृद्ध की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।

पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।