ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाएटा में सड़क हादसों में सात लोगों की मौत

एटा में सड़क हादसों में सात लोगों की मौत

जनपद में सात लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई। अवागढ़ क्षेत्र में तो एक घंटे में सौ कदम की दूरी पर हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे में पिता-पुत्र, मां-बेटे और दो...

एटा में सड़क हादसों में सात लोगों की मौत
हिन्दुस्तान टीम,एटाThu, 02 Nov 2017 10:04 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में सात लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई। अवागढ़ क्षेत्र में तो एक घंटे में सौ कदम की दूरी पर हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे में पिता-पुत्र, मां-बेटे और दो दोस्त भी शामिल हैं। मौत की सूचना पर मृतक परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई

एटा। तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। महिला, युवक घायल हो गया। जिनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया है। दूसरी तरफ ट्रैक्टर की टक्कर से महिला सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इन्हें पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

थाना जलेसर के गांव गोपालपुर निवासी अमरपाल (45) अपने पांच वर्षीय बेटा आयुष, पत्नी करश्मिा तथा एक अन्य युवक के साथ बाइक से गुरुवार शाम घर लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे थाना अवागढ़ के गांव नगला गरीबा के पास पहुंचे। इसी समय सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इन्हें उठाया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने अमरपाल, बेटा आयुष को मृत घोषित कर दिया। पत्नी करिश्मा, युवक की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

ट्रैक्टर के नीचे दबकर दो किसानों की मौत

मारहरा। खेत जोतकर लौटते समय ट्रैक्टर बेकाबू होकर खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दबकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तलाशते हुए पहुंचे परिवारीजनों को दोनों मृतवस्था में पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। कासगंज और मारहरा पुलिस मौके पर पहुंच गईं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कासगंज के गांव रामपुर निवासी जसवीर सिंह (22) पुत्र चन्द्रभान अपने साथी धर्मेन्द्र(27) पुत्र विजेन्द्र सिंह के साथ बुधवार शाम को थाना मारहरा क्षेत्र स्थित गांव नगला इंदू में खेत जोतने गए थे। घर न पहुंचने पर परिवारीजनों को चिंता हुई। रात में दोनों को तलाशने लगे। रात करीब साढ़े बारह बजे थाना मारहरा के गांव नगला इंदू के पास खाई में परिवारीजनों ने ट्रैक्टर की लाइट जलती देखी। परिवारीजनों ने तत्काल इसकी सूचना कासगंज पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाला। जानकारी लगते ही मारहरा पुलिस भी पहुंच गई। मारहरा पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दुर्घटना कैसे हुई उसे लेकर किसी के पास कोई जानकारी नहीं थी। कुछ लोगों का कहना था कि अचानक नीलगाय सामने आ गई। जिसके चलते ट्रैक्टर पलट गया। कुछ लोगों में चर्चा रही कि खेत से ट्रैक्टर सड़क पर लाते समय ट्रैक्टर पलटकर खाई में जा गिरा। जिससे दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष मारहरा विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। परिवारीजनों, पुलिस को दोनों मृतवस्था में पड़े मिले थे।

गांव खुशरई के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे की मौत

गांव खुशरई स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला-पुरुष को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को जीप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक रामबती और जयपाल पुत्र रोशन लाल निवासी नगला फतेह, अवागढ़ के रूप में की गई है। दोनों मां-बेटे हैं।

वाहन की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

एटा। तेज गति से आ रहे वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली नगर के मोहल्ला लालपुर निवासी रामदास (55) बेटे संजय के साथ बाइक से आगरा रोड की तरफ जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे गांव बहादुरगढ़ के पास पहुंचे। वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर घायल हो गए। इन्हे जिला अस्पताल से हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा में इलाज के दौरान देर शाम रामदास की मौत हो गई। बेटा का इलाज चल रहा है।

अज्ञात शव की हुई शिनाख्त

राजा का रामपुर। सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत हुई थी। जिसके शव की परिवारीजनों ने शिनाख्त कर ली है। गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने मृतक की शिनाख्त छुट्टन उर्फ छुटकनों पुत्र बाबू निवासी नगला अमीर थाना पटियाली कासगंज के रूप में की है। सोमवार को राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें