नौ माह से नहीं मिला मानदेय, रोजगार सेवक नहीं मनायेंगे होली
Etah News - रोजगार सेवकों को पिछले नौ-दस माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं। होली के अवसर पर मुख्यमंत्री के आदेश से मानदेय मिलने की उम्मीद थी, लेकिन यह उम्मीद भी टूट गई। ग्राम रोजगार सेवक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि काम के बावजूद मानदेय न मिलने से सेवकों में आक्रोश है।

रोजगार सेवकों को नौ-दस माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वह आर्थिक रूप से परेशान है। होली त्यौहार पर मुख्यमंत्री के आदेश से उनको मानदेय मिलने की उम्मीद जगी थी। सोमवार शाम तक मानदेय न आने से वह भी टूट गई। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया गत नौ-दस माह से वेतन नहीं मिला है। मानदेय बकाया न होने से जनपद के रोजगार सेवकों में भारी आक्रोश है। मनोज यादव का कहना है कि सरकार की मनरेगा से हटकर कई कार्य कराए जा रहे हैं, जिनमें एसआईआर ड्यूटी, एग्रीस्टेक में कार्य, फैमिली आरडी तमाम कार्य कराए जा रहे हैं।
उसके उपरान्त भी नौ से दस माह का मानदेय न मिलने के कारण रोजगार सेवक होली त्यौहार पर अपने को हताश महसूस कर रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



