जीटी रोड ई-रिक्शा पलटने से तीन किशोरी हुई घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - जीटी रोड पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें तीन किशोरियां घायल हो गईं। आगरा की कोयल, फूल कुमारी और सोनाली मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही थीं। घटना के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जीटी रोड ई-रिक्शा पलटने से तीन किशोरी हुई घायल

जीटी रोड पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें उसमें बैठी तीन किशोरी घायल हो गई। आगरा की खंदौली निवासी किशोरी कोयल, बहन फूल कुमारी, सोनाली पुत्र रवि मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए घर से निकली थी। मंगलवार रात को आगरा से बस स्टेंड पहुंची। शहर में जीजा रहते हैं उनके पास जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठकर जा रही थीं। टीपी नगर चौकी के पास पहुंचे। वही पर रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। रिक्शा में सवार तीन किशोरी घायल हो गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए।

घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।