ई-लॉटरी से कृषि यंत्रों का चयन, किसानों को मिलेगा अनुदान लाभ
Etah News - वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रों के लिए 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाली योजना में ई-लॉटरी प्रक्रिया कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। उप निदेशक कृषि ने बताया कि चयनित कृषकों को अनुदान का लाभ मिलेगा। किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस भी आयोजित किया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजनाओं के तहत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना में विभिन्न कृषि यंत्रों की बुकिंग विभागीय पोर्टल 2.0 पर की गई थी। उप निदेशक कृषि सुमित कुमार ने बताया कि योजना में 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या लक्ष्य से अधिक होने के कारण चयन की प्रक्रिया ई-लॉटरी के माध्यम से संपन्न कराई गई। जनपद में शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे कलक्ट्रेट सभागार में जिला कार्यकारी समिति के सदस्यों की उपस्थिति में ई-लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।
ई-लॉटरी के माध्यम से पोटेटो प्लांटर को करनवीर सिंह (विकासखंड जलेसर), ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर को संदीप कुमार यादव (विकासखंड निधौली कला) तथा स्ट्रा रीपर को आनन्द मोहन भारद्वाज का चयन किया गया। उप निदेशक कृषि ने बताया कि चयनित कृषकों को नियमानुसार अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा। अन्य किसानों से भी कृषि यंत्रों के प्रयोग के माध्यम से आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान किया।सम्पूर्ण समाधान दिवस आज, डीएम अलीगंज मेंशासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर त्वरित गति से समस्याओं का निस्तारण करने के उद्देश्य से तीनों तहसीलों में शनिवार को प्रातः 10 बजे से आह्वान दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह तहसील अलीगंज में, एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य तहसील सदर एटा में, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश तहसील जलेसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


