ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाकिसानों की समस्याओं का नहीं हुआ समाधान, कलक्ट्रेट पर डाला डेरा

किसानों की समस्याओं का नहीं हुआ समाधान, कलक्ट्रेट पर डाला डेरा

समग्र विकास परिषद ने किसान मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती पर कलक्ट्रेट धरनास्थल पर किसान हुंकार महापंचायत का आयोजन किया है। देरशाम तक किसानों की लंबित मांगों के तत्काल निस्तारण को जिला...

किसानों की समस्याओं का नहीं हुआ समाधान, कलक्ट्रेट पर डाला डेरा
हिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 06 Oct 2018 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

समग्र विकास परिषद ने किसान नेता चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती पर कलक्ट्रेट धरनास्थल पर किसान हुंकार महापंचायत का आयोजन किया। देरशाम तक किसानों की लंबित मांगों के तत्काल निस्तारण के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं हुई। इसके बाद महापंचायत देर रात में भी जारी रही।

किसान हुंकार महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि किसानों की मांग को लेकर किसान हुंकार महापंचायत चल रही है। महापंचायत में तत्काल समस्या समाधान की मांग की गई है। कहा कि शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि अतिशीघ्र समस्याओं का निस्तारण किया जाए अन्यथा की स्थित में किसान कोई भी बड़ा फैसला लेने को बाध्य होंगे। उसकी सारी जिम्मेदारी शासन - प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि किसानों ने निर्णय लिया कि रात्रि में भी किसान डटे रहेंगे। अग्रिम आंदोलन की रणनीत तैयार करने के लिए कोर कमेटी की बैठक होगी। हर हाल में समस्याओं के समाधान के बाद ही संगठन अग्रिम निर्णय लेगा। किसानों की लड़ाई आर पार की लड़ी जाएगी। महापंचायत में संगठन का विस्तार करते हुए डॉ. बृजेश यादव को राष्ट्रीय प्रवक्ता, अरविन्द शाक्य प्रदेश महासचिव, राघव यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। महापंचायत में सुरेन्द्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, डॉ. ब्रजेश यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता, अंगूरी दहाड़िया राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्रीन गेंग (महिला संगठन) कन्नौज, अरविन्द शाक्य प्रदेश महासचिव, डॉ. राजपाल वर्मा मंडल उपाध्यक्ष, थान सिंह लोधी जिलाध्यक्ष, राघव यादव जिला उपाध्यक्ष, अवधेश यादव युवा जिलाध्यक्ष, सुरेश फौजी जिला महासचिव, आशुतोष यादव जिला प्रवक्ता, द्वारिका प्रशाद वर्मा महात्मा जी, देबव्रत, विशाल, विनय यादव, राजेश गुप्ता, अरविन्द बघेलनत्थू खां, हुकुम सिंह चौहान, अशोक, रनिबास वर्मा, योगेन्द्र,भीमसेन राजपूत, धनवंती, शकुन्तला देवी, सुमन देवी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

महापंचायत में किसानों ने उठाई मांगे

एटा। शनिवार को कलक्ट्रेट धरनास्थल पर आयोजित किसान हुंकार महापंचायत में समग्र विकास परिषद ने किसानों की 25 सूत्रीय मांगों को निस्तारण को रखा है। उसमें जीटी रोड चौड़ीकरण, बाईपास निर्माण, रेल विस्तार तथा जवाहर तापीय परियोजना निर्माण एवं परियोजना को नहर निर्माण, परियोजना के पानी निकास नाले निर्माण में जा रही जमीन, मकान, दुकान का कृषि क्षेत्र का 4 गुना, आबादी क्षेत्र, आबादी क्षेत्र से लगी भूमि को आबादी घोषित करते हुए दो गुना आज के रेट से मुआवजा तत्काल दिलाया जाए। किसानों का गेंहू 3 हजार, मक्का 2500, बाजरा 2500, आलू 1500, लहसुन दस हजार, प्याज 3000, गन्ना 600, धान 3000, सरसों 6000 रुपये लाभकारी मूल्य प्रति कुंतल तय किया जाए। केन्द्र सरकार ने मक्का 1700, बाजरा 1950, मूंगफली 4890, मूंग 6975, अरहर 5675, उड़द 5600 प्रति कुंतल रेट तय किया है। स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को तत्काल लागू किया जाए। गंगा-यमुना में बाढ़ आने से किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। दोनों तरफ तत्काल बांध बनवाए जाएं। किसानों को बिजली मुफ्त दी जाए एवं 100 प्रतिशत किसानों के सभी प्रकार के कर्जे माफ किए जाएं। डीएपी, यूरिया, डीजल, पेट्रोल, गैस आदि पर बढ़ाए गए मूल्य को तत्काल वापस लिया जाए। 60 वर्ष पूरे कर चुके सम्मानित किसान, मजदूरों को 5000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाए। एटा-आगरा फास्ट पैसेंजर रेल को मथुरा तक तत्काल चलाया जाए। एटा से सुबह 8 बजे एवं आगरा से शाम 4 बजे चलाया जाए। तथा एटा से मलावन प्रस्तावित रेल लाईन को मैनपुरी तक जोड़ा जाए। आवारा पशुओं नीलगाय, गाय, सांड़, जंगली सूअर, बन्दर आदि से निजात दिलाने को पशु बाड़े बनवाएं जाएं। और मिरहची, मलावन, धुमरी, विल्सड़, रिजोर, सराय अगहत, पिलुआ को नगर पंचायत बनाया जाए आदि मांगें शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें