दिल्ली से चोरी कर फॉर्च्यूनर चालक ने रास्ते में मारी टक्कर, गाडी छोड़ भागा
Etah News - फॉर्च्यूनर की चोरी की गई थी और चालक शराब के नशे में था। उसने गाड़ी को टक्कर मारी और मौके से चला गया। सुबह पुलिस ने लावारिस गाड़ी को देखा और जांच में पता चला कि गाड़ी 12 फरवरी को दिल्ली से चोरी हुई थी। चालक को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

फॉर्च्यूनर से गाड़ी लेकर निकले चालक ने रास्ते में जमकर शराब पी। वह वाहन से टकरा गया। शराब के नशे में धुत होने के कारण कार (फॉर्च्यूनर) छोड़कर चला गया। सुबह पुलिस को गाड़ी लावारिस हालत में पड़ी मिली। पुलिस ने चालक को बुलाया। जांच में पता चला कि चालक जो गाड़ी लेकर गया था वह चोरी की है। थाना जैथरा के गांव सर्रा ईट भट्ठा के पास ग्रामीणों ने चार पहिया गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी देखी। चालक की साइड का हिस्सा किसी वाहन से टकराने के कारण खराब हो गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से गाड़ी को खोला।
इसमें मोबाइल, रुपये मिले। शुरुआत में पुलिस स्टांप वेंडर की मौत से मामला जोड़कर चल रही थी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से जानकारी ली। पता चला कि शराब के नशे में धुत युवक चाय की दुकान पर आया था और यह कह रहा था गाड़ी खो गई। कुछ देर बाद ही एक और युवक आया उसने बताया कि कुछ दूरी पर तुम्हारी गाड़ी खड़ी हुई है। शराब के नशे में होने के कारण युवक ने नहीं सुना और अपने घर चला गया। कार में मिले मोबाइल पर कॉल आई। पुलिस ने कॉल उठाई और चालक को मौके पर बुलाया। पुलिस के अनुसार चालक ने अपना नाम प्रभात निवासी सुनहरीनगर कोतवाली नगर बताया। बताया कि हापुड़ में मिलने वाले युवक ने किसी युवक को बुलाने के लिए लखनऊ भेजा था रास्ते में उन्होंने शराब पी ली थी। जैथरा पुलिस की जांच में गाड़ी चोरी की है। दिल्ली से 12 फरवरी को चोरी हुई थी। चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। सर्रा ईट भट्ठा के पास लावारिस हालत में कार मिली थी। जानकारी पर पता चला कि गाड़ी 12 फरवरी को दिल्ली से चोरी हुई थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज भी कराई गई थी। गाड़ी से मिले मोबाइल के माध्यम से चालक प्रभात निवासी सुनहरी नगर कोतवाली नगर से संपर्क किया। बताया कि गाड़ी वह हापुड़ से लेकर चले थे लखनऊ में किसी को बुलाने जा रहे थे। रास्ते में शराब ज्यादा पी ली थी और उसके बाद उन्हे कुछ भी ध्यान नहीं रहा। चालक से पूछताछ की जा रही है। राजेश कुमार सिंह, सीओ अलीगंज एटा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


