शीतलहर के बीच नोडल अधिकारी ने गोशालाओं का किया औचक निरीक्षण
Etah News - उत्तर प्रदेश के नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने अलीगंज में शीतलहर के बीच गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोवंश के लिए पर्याप्त चारा और गर्म रखने के उपाय मिले। उन्होंने मीरा देवी को गोवंश सुपुर्द किया और पशु चिकित्साधिकारियों को सर्दी में गोवंश की देखभाल करने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश शासन से नामित नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्र में बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए ब्लॉक अलीगंज की विभिन्न गो आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने बृहद गो संरक्षण केंद्र किनौड़ी खैराबाद का पहले निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोवंश के लिए बने शेड में सर्दी से बचाव को त्रिपाल लगे पाए गए। मौके पर अलाव जलता मिला और गोवंश के लिए हरा चारा व भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और कर्मचारी कार्य करते हुए मिले। इसके बाद डॉ. सिंह ने कान्हा गौ आश्रय स्थल अलीगंज का निरीक्षण किया।
गोवंश की सुपुर्दगी और राजा का रामपुर का दौरा अलीगंज। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने एक सराहनीय पहल करते हुए मोहल्ला बालकिशन निवासी मीरा देवी को एक गोवंश सुपुर्द किया। डॉ. भूपेंद्र सिंह ने संबंधित पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्दी के मौसम में गोवंश की सेहत पर निरंतर नजर रखी जाए। बीमार होने पर पशुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। शाम होते ही सभी पशुओं को सुरक्षित शेड के भीतर कर दिया जाए। निरीक्षण के दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविकांत, डॉ. गौरव गंगवार, डॉ. गौरव तेवतिया, ग्राम प्रधान ऋषि कुमार, नगरपालिका से सुनील गुप्ता एवं अन्य कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




