सामाजिक समरसता के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों और नागरिकों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रमों में उनकी संविधान निर्माण में भूमिका और समानता के सिद्धांतों पर चर्चा की गई।

सामाजिक समरसता के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमा के साथ मनाई गई। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रेम रंजन सिंह, एडीएम (वित्त एवं राजस्व), एडीएम (प्रशासन), एडीएम (न्यायिक) सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार थे, जिन्होंने समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित संविधान का निर्माण किया। उनके विचार आज भी समतामूलक समाज की स्थापना के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने छुआछूत के विरुद्ध संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी।

इस अवसर पर एसडीएम अनवर राशिद फारूकी, संयुक्त निदेशक अभियोजन, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अविरल तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार द्वारा किया गया।सीएमओ कार्यालय में बाबा साहब के चित्र पर अर्पित किये श्रद्धासुमनसीएमओ कार्यालय में बाबा साहब डा. भीराव आंबेडकर की जयंती पर सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। एसीएमओ डा.रामसिंह, डा. राममनोहर तिवारी, डा. सतीश चंद्र नागर, डा.सुधीर मोहन, यूनिसेफ डीएमसी आलोक वर्मा, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।याद किए बाबा साहबजिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गई। इस दौरान जिला समन्वयक गिरजाशंकर राजपूत, प्रदीप कुमार, अनूप कुमार दुबे, सौरभ कुमार, रवि कुमार, रमेश चंद्र, वीरेश कुमार, सुमन सिंह उपस्थित रहे।बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास में मनायी बाबा साहब की जयंतीडॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती शांतिनगर स्थित बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास मनायी गई। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. दिनेश वशिष्ठ, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।जयंती पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता संपन्नजय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय कपरेटा में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अध्यक्ष जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य उमेश कुमार, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।धूमधाम से मनाई जयंतीजलेसर में भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर गोलनगर आंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, जिला एजुकेटिव मेंबर भाजपा नीलम प्रजापति, बीएल कुशवाह, मंडल अध्यक्ष दिलीप बासने, सरजू गौतम, राहुल प्रताप, पूर्व चेयरमैन सुधीर गौतम, डॉ. मोहन बाबू, अजय सांवरिया, राजकुमार, सिद्धार्थ कर्दम मौजूद रहे। महावीरगंज, गोला कुआं, इंदिरानगर, राजीव नगर स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर पदाधिकारी, कार्यकर्ता ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।संविधान शिल्पी के गूंजे जयकारेअलीगंज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर तहसील क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा से मनाई गई। नगर में शोभायात्रा के जरिए सांस्कृतिक एकता की झलक दिखी। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला चमन नगरिया से हुआ, जिसे मुख्य संयोजक सुभाष चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शशिकांत, अनिल सागर और आशीष गौर सहित बड़ी संख्या में युवा और बच्चे शामिल रहे। ग्राम अंगरैया में जयंती पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूरज राठौड़ ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान विजयपाल सिंह, रामबाबू, देवेंद्र सिंह, बादाम सिंह और गंगा प्रसाद मौजूद रहे। तहसील क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोट, झकरई, कंचनपुर, आसे नगला और चमनपुर में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम हुए। भदूईया मठ पर भाजपा उपाध्यक्ष आशीष राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर आयोजन का शुभारंभ किया। इस दौरान अरविंद शाक्य, नवीन राजपूत, डॉ. रामप्रकाश, शिवम पाठक, डॉ. राहुल, वीरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। सीएचसी अलीगंज पर डॉ. अश्वनी मित्तल ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। डॉ. विवेक वशिष्ठ, आर्यन विमल, सौरभ आदि मौजूद रहे। सपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख जैथरा रामनाथ सिंह ने आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाज को उनके सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया। सुभाष शाक्य, रामप्रकाश, लायक सिंह, विनोद फौजी, सुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।