डीपीओ को 11 में से बंद मिले 08 आंगनवाड़ी केंद्र, कार्रवाई के निर्देश
Etah News - शनिवार को डीपीओ संजय सिंह ने सकीट ब्लॉक क्षेत्र के 11 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 8 केंद्र बंद मिले और 3 केंद्रों पर कार्यकत्रियां अनुपस्थित थीं। डीपीओ ने इस पर नाराजगी व्यक्त...

शनिवार को डीपीओ ने सकीट ब्लॉक क्षेत्र के 11 आंगनबाड़ी केंद्रो का औचक निरीक्षण किया, जिसमें आठ केंद्र बंद मिले। इसके अलावा तीन केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं नदारद मिली। इसे देख डीपीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। डीपीओ संजय सिंह ने ब्लॉक सकीट ब्लॉक क्षेत्र के गांव दोदलपुर, महाराजपुर, बाकलपुर, नगला भजुआ, निधौली खुर्द, चपरई, नगला परसी एवं हरचंदपुर कलां का के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें दोदलपुर, महारजपुर, बाकलपुर, नगला भजुआ, निधौली खुर्द समेत आठ आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। इसके अलावा हरचंद्रपुर कलां, नगला परसी, चपरई में आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकत्री अनुपस्थित मिली।
आंगनबाड़ी केंद्रों संचालन के प्रति लापरवाही देख डीपीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से खिलवाड़ की बात कही। इसके साथ ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




