Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsDogs Feast on Dead Cattle Amid Local Outrage Municipal Team Responds
जैथरा में गोवंश को नोंचकर खा गए कुत्ते, वीडियो वायरल

जैथरा में गोवंश को नोंचकर खा गए कुत्ते, वीडियो वायरल

संक्षेप:

Etah News - मरे हुए गोवंश को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर खा लिया। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और गोवंश को हटवाया। कसबा में एक सांड़ भी लोगों पर हमला कर रहा है, जिसकी शिकायत की गई है।

Sat, 1 Nov 2025 09:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

मरे हुए गोवंश को कुत्ते नोंच-नोंच खा गए। बंदबू आने से स्थानीय लोग परेशान हो गए। एकत्रित लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद आनन-फानन में नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और गोवंश को उठवाकर अन्य जगह दफनाया गया है। गोशाला होने के बाद भी गोवंश को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। गोवंश को गोशाला से छोड़ दिया जाता है। बताया जा रहा है कि ब्लॉक जैथरा के पीछे एक गोवंश मर गया। इसको हटाने के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वायरल वीडियो में कुत्ते में गोवंश को नोंच-नोंचकर खा रहे है। मामले की जानकारी मिलते ही शनिवार को नगर पंचायत की टीम पहुंची और गोवंश को हटवाया गया है। स्थानीय लोगों को आरोप है कि काफी दिनों से मरा हुआ गोवंश पड़ा हुआ है। कसबा में सांड़ का आतंक, कर रहा घायल बता दें कि कसबा में एक सांड़ का भी आतंक है। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों में कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। कुछ दिन पहले एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया था। सांड को पकड़वाने की मांग की है। ब्लाक के पीछे मरे हुए गोवंश की सूचना मिली थी। नगर पंचायत की टीम को भेजकर गोवंश का हटवा दिया गया है। सांड़ को लेकर जानकारी की जाएगी। सांड़ को भी पकड़वाया जाएगा।-रामबृजराम, सीवीओ एटा। ब्लॉक क्षेत्र में पड़ा हुआ गोवंश मिला था वह नगर पंचायत क्षेत्र में नहीं है। सूचना मिलने पर उसका विधिवत अंतिम संस्कार करा दिया गया।-विवेक गुप्ता, अध्यक्ष नगर पंचायत जैथरा