ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटादिल्ली से लौट रहे चिकित्सक हुए जहरखुरानी के शिकार

दिल्ली से लौट रहे चिकित्सक हुए जहरखुरानी के शिकार

दिल्ली से लौट रहे चिकित्सक जहरखुरानी के शिकार हो गए। रोडवेज कर्मियों ने उनको बस स्टैंड पर ही छोड़ दिया। सड़क पर गिरने से वह घायल हो...

दिल्ली से लौट रहे चिकित्सक हुए जहरखुरानी के शिकार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 21 Jan 2023 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली से लौट रहे चिकित्सक जहरखुरानी के शिकार हो गए। रोडवेज कर्मियों ने उनको बस स्टैंड पर ही छोड़ दिया। सड़क पर गिरने से वह घायल हो गए। उन्हे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जिला हरदोई थाना शाहगंज के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी अभिषेक गुप्ता सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली में चिकित्सक हैं और वहां पर अंडर ट्रेनिंग हैं। शुक्रवार रात को घर जाने के लिए बस में बैठे थे। आनंद विहार दिल्ली से ही एक युवक साथ में चढ़ा। चाय ले आया और उन्हें एक बिस्कुट भी खाने को दिया। उसे खाते ही अभिषेक अचेत हो गए। जहरखुरान ने जेब से छह हजार रुपये व मोबाइल फोन निकाल लिया। रोडवेजकर्मी शनिवार सुबह बस स्टैंड पर उतार गए। इसी दौरान गिरने से सिर में चोट लग गई। घरवालों और पुलिस को सूचना दी गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े