होली-ईद मिलन समारोह में झलकी एकता की मिसाल

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - अलीगंज में डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा होली और ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई और नए चिकित्सकों को सदस्यता दिलाई गई। सभी ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया।

होली-ईद मिलन समारोह में झलकी एकता की मिसाल

अलीगंज। कस्बा अलीगंज में डॉक्टर्स एसोसिएशन अलीगंज के तत्वावधान में शनिवार को होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन माहौर वैश्य धर्मशाला में हुआ। आयोजन में क्षेत्र के दर्जनों चिकित्सक पहुंचे। आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मैनपुरी से आए विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राकेश गुप्ता नीमा अध्यक्ष मैनपुरी, डॉ. सीएम सक्सेना जनरल सेक्रेटरी नीमा मैनपुरी, डॉ. एमसी जैन संस्थापक डॉक्टर्स एसोसिएशन अलीगंज, डॉ. आरके राजपूत, डॉ. विनय जैथरा, डॉ. गोपाल मोहन सक्सेना, नीमा मंत्री मैनपुरी रहे। आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धनवंतरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

दीप प्रज्वलन के उपरांत सामूहिक आरती की गई, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त हो गया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. सुलेमान खान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से चिकित्सकों के बीच आपसी समन्वय और एकता को मजबूती मिलती है। उन्होंने चिकित्सा पेशे को एक नोबल प्रोफेशन बताते हुए कहा कि डॉक्टर मरीज के चेहरे पर मुस्कान लौटाने का कार्य करता है। युवा चिकित्सकों को डॉ. एमसी जैन से प्रेरणा लेने की सलाह दी और अपने अलीगंज से जुड़े शैक्षिक अनुभवों को भी साझा किया। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि होली और ईद जैसे पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और एकजुटता का संदेश देते हैं। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया तथा नए सदस्यों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र निखर ने भावुक शब्दों में सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी ने जो सम्मान दिया है, वह मेरे लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र यादव, उपाध्यक्ष डॉ. सुलेमान, महामंत्री डॉ. मयंक सक्सेना, मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. रूबी यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र निखर, संगठन मंत्री डॉ. हिमांशु गुप्ता, मीडियाप्रभारी डॉ. आनंद रतन शाक्य, डॉ. प्रियंका निखर की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर संगठन विस्तार को भी प्राथमिकता दी गई। समारोह के दौरान छह नए चिकित्सकों को सदस्यता दिलाकर शपथ ग्रहण कराई गई। इनमें डॉ. शोभित, डॉ. मानवेंद्र सिंह, डॉ. इंद्र कुमार रॉय, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. एन.पी. सिंह, डॉ. सतेंद्र और डॉ. चांद आलम शामिल रहे। सभी ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।