साधन सहकारी समिति निधौलीकलां पश्चिम में अनियमितता पर एआर को नोटिस

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

डीएम अरविन्द सिंह ने निधौलीकलां पश्चिम सहकारी समिति का निरीक्षण किया। खाद वितरण में अनियमितताएं मिलने पर सहायक निबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सचिव की अनुपस्थिति और स्टॉक अभिलेखों में विसंगतियां पाई गईं। डीएम ने प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

साधन सहकारी समिति निधौलीकलां पश्चिम में अनियमितता पर एआर को नोटिस

डीएम अरविन्द सिंह ने बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति निधौलीकलां पश्चिम (पीसीएफ) का आकस्मिक निरीक्षण किया। खाद वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों में अनियमितता पाने पर सहायक निबंधक सहकारी समिति एआर कोऑपरेटिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया। निरीक्षण के दौरान समिति सचिव की अनुपस्थिति पाई गई तथा खाद वितरण एवं स्टॉक अभिलेखों में भी विसंगतियां सामने आईं। विकास खंड निधौली कलां के निरीक्षण के समय खंड विकास अधिकारी ने अवगत कराया गया कि एक दिन पूर्व समिति का निरीक्षण किया गया था, जिसमें खाद वितरण व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने की सूचना दी गई थी। वहीं मौके पर उपलब्ध स्टॉक के भौतिक सत्यापन में अंतर पाए जाने पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया।

डीएम ने एआर कोऑपरेटिव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि संबंधित एडीओ कोऑपरेटिव की भूमिका की भी जांच कर उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी सेवा विनियमावली के अंतर्गत सुसंगत नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में पूर्व में प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।