जीआईसी एटा पर खिलाड़ी-खेल क्लबों को दिया प्रोत्साहन

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

सोमवार को विश्व फुटबॉल दिवस पर जिला फुटबाल संघ ने राजकीय इंटर कॉलेज एटा में फुटबॉल प्रशिक्षण अभियान के तहत खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। जिला व्यायाम शिक्षक प्रशांत कुलश्रेष्ठ ने विश्व फुटबॉल दिवस की जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को खेल भावना और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया।

जीआईसी एटा पर खिलाड़ी-खेल क्लबों को दिया प्रोत्साहन

सोमवार को विश्व फुटबॉल दिवस पर जिला फुटबाल संघ ने राजकीय इंटर कॉलेज एटा में चलाये जा रहे फुटबाल प्रशिक्षण अभियान के तहत मंडल, राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता चयनित होने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। जिला व्यायाम शिक्षक प्रधानाचार्य प्रशांत कुलश्रेष्ठ ने बताया कि आज विश्व फुटबॉल दिवस है। 25 मई को प्रतिवर्ष वर्ल्ड फुटबॉल डे मनाया जाता है l 2000 वर्ष पूर्व चीन में फुटबॉल से मिलता-जुलता खेल की शुरुआत हुई। आधुनिक फुटबॉल खेल इंग्लैंड से शुरू हुआ l 1863 में इंग्लैंड में फुटबॉल के नियम-कायदे निर्धारित किए गए। जिला फुटबाल संघ संरक्षक एआरएम संजीव कुमार ने खिलाड़ियों को फुटबॉल खेल से संबंधित जानकारी दी।

जिला फुटबाल संघ सचिव राजीव यादव ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मैदान पर खेलने को प्रेरित किया।उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम कोच अनूप दुबे ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने को प्रेरित किया। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर अनवरतरूप से फुटबॉल खेल का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे फुटबाल कोच मनोज कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला फुटबाल संघ के राजीव वर्मा, शिवकुमार द्विवेदी, सेवाराम, मनीष दुबे, सुशील यादव शैलू, प्रभात ललित नॉक्स, नवजोत सिंह, सिद्धार्थ यादव, दीक्षा, काव्या, सौरव, अभिषेक, विक्की, रजत चौहान खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।