Etah News: कांवड यात्रा के लिए पांच जोन और 18 सेक्टर में बांटा जिला

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: एडीजी आगरा जोन एसके भगत ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में श्रावण कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन की ओर से की गई तैयारिय

Etah News: कांवड यात्रा के लिए पांच जोन और 18 सेक्टर में बांटा जिला

Etah News: एडीजी आगरा जोन एसके भगत ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में श्रावण कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। जिले को पांच जोन तथा 15 सेक्टर में बांटा गया। एडीजी आगरा जोन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने लोकेशन प्वाइंट का नियमित निरीक्षण करते रहें। पुलिस, विद्युत एवं स्वास्थ्य विभाग विशेष सतर्कता बरतें। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखी जाए तथा डायल-112 पुलिस वाहनों से निरंतर पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। जनपद को बनाए गए पांच जोन 18 सेक्टरों के अनुसार प्रत्येक सेक्टर का अलग व्हाट्सएप ग्रुप संचालित रहे।

इससे अधिकारियों के बीच त्वरित संचार एवं समन्वय बना रहे। संबंधित थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में आवश्यकता पड़ने पर उपयोग के लिए क्रेन, जेसीबी एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता की अद्यतन जानकारी रखें तथा फायर टेंडरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। थाना प्रभारी अपने कांवड़ यात्रा रूट क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, सभासदों एवं अन्य प्रमुख नागरिकों के संपर्क नंबर उपलब्ध रखें।बैठक में डीएम अरविन्द सिंह एवं एसएसपी डा. इलामारन जि. की ओर से विगत एक माह से कांवड़ यात्रा के संबंध में किए गए व्यापक प्रबंधों का पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। रूट डायवर्जन, ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पीस कमेटी बैठकों, सेक्टरवार ड्यूटी, कंट्रोल रूम संचालन तथा शासन की ओर से निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन की जानकारी दी गई। बैठक में एडीएम प्रशासन संगम लाल, सीडीओ राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, एएसपी श्वेता पाण्डेय, एएसपी योगेन्द्र सिंह, सीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsएटाEtah News: कांवड यात्रा के लिए पांच जोन और 18 सेक्टर में बांटा जिला