
एक माह तक बड़े वाहनों की शहर में नहीं होगी एंट्री
Etah News - जिले में जिला कृषि मेला प्रदर्शनी 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगी। प्रदर्शनी के दौरान शहर में बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी, जिससे जाम की स्थिति नहीं बनेगी। बड़े वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा और सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक उनकी एंट्री नहीं होगी।
जिले में जिला कृषि मेला प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार से शुरु हो गया। प्रदर्शनी 15 जनवरी से शुरु होकर 15 फरवरी तक चलेगी। प्रदर्शनी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने बड़े वाहनों को लेकर निर्णय लिया है। प्रदर्शनी के दौरान शहर में एक माह तक बड़े वाहनों की एंट्री नहीं होगी। बड़े वाहनों को बाईपास से होकर निकाला जाएगा। बड़े वाहनों की एंट्री न होने से शहर में जाम की स्थिति नहीं बनेगी। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जीटी रोड कानपुर, मैनपुरी की तरफ से आने वाले भारी/लोडिंग वाहन आरटीओ ओवर ब्रिज मानपुर बाईपास, स्टेट हाइवे अलीगंज, फर्रुखाबाद की तरफ से आने वाले वाहन कुसाडी ओवर ब्रिज वाई पास, स्टेट हाइवे शिकोहाबाद, जसराना, की तरफ से आने वाले वाहन चपरई मोड थाना रिजोर से सकीट निकाले जाएगे।
नेशनल हाइवे अलीगढ़, स्टेट हाइवे कासगंज की तरफ से आने वाले वाहनों को मैनपुरी व कानपुर को बाईपास होकर भेजे जाएंगे। नेशनल हाइवे अलीगढ़, स्टेट हाइवे कासगंज की तरफ से आने वाले वाहन जो शिकोहावाद रोड पर जाने वाले वाहन आसपुर अंडर पास से सकीट होते हुए चपरई मोड थाना रिजोर होकर निकाले जाएगे। सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। प्रदर्शनी को देखते हुए निर्णय लिया गया है। बड़े वाहनों की एंट्री के लिए समय निर्धारित किया गया है। एक माह तक सुबह आठ बजे से रात नौ बजे बड़े वाहनों की एंट्री नहीं होगी। श्वेताभ पांडेय, एएसपी एटा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




