Etah News: बूथ रेशनलाइजेशन पर राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव
Etah News: शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदेय स्थलों के रेशनलाइजेशन पर चर्चा की गई। डीएम ने बताया कि मतदाताओं को सुविधाजनक मतदान व्यवस्था उपलब्ध कराना लक्ष्य है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने सुझाव भी दिए।

Etah News: शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें मतदेय स्थलों के रेशनलाइजेशन पर राजनीतिक दलों के साथ चर्चा की गई। जहां आवश्यक होगा, वहां मतदाताओं की सुविधा मिलनी चाहिए। बैठक में डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि मतदेय स्थलों के संभाजन की कार्रवाई निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जानी है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाताओं को अधिक सुविधाजनक, सुगम एवं पारदर्शी मतदान व्यवस्था उपलब्ध कराना है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का सहजता से प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदेय स्थलों के संबंध में अपने सुझाव एवं आपत्तियां समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
बैठक में चर्चा
उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों का परीक्षण निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है,पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी। बैठक में निर्वाचन आयोग के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि जहां आवश्यक होगा, वहां मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदेय स्थलों का पुनर्गठन किया जाएगा।
मतदाता हित
विशेष रूप से ऐसे मतदेय स्थलों पर ध्यान दिया जाएगा जहां मतदाताओं की संख्या 1200 सेअधिक है तथा मतदान केंद्र की दूरी दो किमी से अधिक अथवा मतदान केंद्रों के पुनर्संतुलन एवं मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है। बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं मतदाता हितैषी बनाने के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत किए। एडीएम लालता प्रसाद शाक्य, एडीएम न्यायिक रमेश मौर्य सहित तमाम लोगा मौजूद रहे।


