
तंबाकू व्यापारी के यहां डीजीजीआई की छापा, हड़कंप
संक्षेप: Etah News - गुरुवार को डीजीजीआई की टीम ने अलीगंज क्षेत्र में एक प्रसिद्ध तंबाकू व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। यह कार्रवाई जीएसटी कर चोरी और फर्जी बिलिंग की जांच के तहत की गई। टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कंप्यूटर डेटा जब्त किए हैं, और अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की संभावना है।
गुरुवार को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की टीम ने अलीगंज क्षेत्र में एक प्रसिद्ध तंबाकू व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर छापेमार कार्रवाई की। यह कार्रवाई हत्सारी रोड स्थित प्रतिष्ठान पर सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। केंद्रीय डीजीजीआई टीम के अधिकारियों ने हत्यासी रोड स्थित पप्पू तंबाकू कंपनी नामक फर्म पर कई घंटों तक दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल करने के साथ वित्तीय लेनदेन से जुड़ी फाइलों व इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड्स को भी बारीकी से देखा। सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी जीएसटी कर चोरी और फर्जी बिलिंग से संबंधित संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिलने के बाद की गई।

टीम ने मौके से कई अहम दस्तावेज और कंप्यूटर डाटा जब्त किए हैं। इन्हें आगे की जांच के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। डीजीजीआई अधिकारियों ने तंबाकू व्यापारी और उनके कर्मचारियों से भी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि टीम ने व्यापारी के अन्य ठिकानों की भी जानकारी जुटाई है। जिन पर आने वाले दिनों में छापेमारी की संभावना जताई जा रही है। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही अलीगंज क्षेत्र के अन्य तंबाकू व्यापारियों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानों ने एहतियातन अपने प्रतिष्ठान अस्थायी रूप से बंद कर दिए। डीजीजीआई टीम की यह छापेमारी देर रात तक जारी रही, और जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच आगे लखनऊ स्थित कार्यालय में की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




