होली त्यौहार पर हुए फुटबॉल मैच में डीएफए 3- 2 से रहा विजयी

Mar 02, 2026 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

Etah News - राजकीय इंटर कालेज एटा में जिला फुटबाल संघ द्वारा सद्भावना मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। डीएफए ने जीआईसी को 3-2 से हराया। अभिषेक ने पहले गोल से डीएफए को बढ़त दिलाई, जबकि जीआईसी के बाबू ने बराबरी कराई। अंत में, डीएफए की टीम ने जीत हासिल की।

होली त्यौहार पर हुए फुटबॉल मैच में डीएफए 3- 2 से रहा विजयी

राजकीय इंटर कालेज एटा मैदान में सोमवार को जिला फुटबाल संघ ने सद्भावना मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया। मैच में डीएफए एवं जीआईसी टीम खिलाड़ियों में जोरदार भिड़त हुई। इसमें डीएफए 3-2 से विजयी रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीआईसी मैदान पर फुटबॉल कोच मनोज कुमार के दिशा निर्देशन में अभ्यास किया। डीएफए के अभिषेक ने टीम की ओर से पहला गोल कर डीएफए को 1-0 से बढ़त दिलाई। जीआईसी टीम की ओर से काउंटर अटैक करते हुए बाबू ने गोल कर स्कोर को 1-1 पर ला दिया। पुनः डीएफए के गोनू एवं मयंक के लगातार दो गोल से डीएफए 3-1 से आगे हो गई।

मध्यांतर के बाद जीआईसी क्लब के ठाकुर ने एक बेहतरीन गोल करते हुए अपनी टीम को 3-2 के स्कोर पर ला खड़ा किया। कड़े रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले में डीएफए की टीम 3-2 से विजयी रही। इस दौरान उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम कोच अनूप दुबे, सचिव राजीव यादव, जिला फुटबाल संघ के विशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नोक्स ,सेवाराम, नवजोत सिंह, सुशील यादव, सौरभ, विक्की, संजय सिंह सहित दीक्षा, राखी, अनु, दिव्या, काजल, खुशबू, संदीप, सनी, देव, रजत खिलाड़ी मौजूद रहे। निर्णयक की भूमिका सेवाराम ने निर्वहन की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।