
ब्लॉक शीतलपुर अब तक संचारी रोगों से सबसे अधिक रहा ग्रसित
Etah News - जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने के बावजूद डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ब्लॉक शीतलपुर में सबसे ज्यादा 57 मलेरिया और 14 डेंगू के केस रिपोर्ट हुए हैं। उपचार के लिए मरीजों को सीएचसी और पीएचसी में भर्ती कराया गया है। टीम लगातार लोगों को जागरूक कर रही है।
जनपद में वर्ष में दो बार संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने के बाद भी संचारी रोग थमने का नाम नहीं ले रहे है। अब तक जनपद के ब्लॉक शीतलपुर में सबसे अधिक डेंगू, मलेरिया रोगी निकले है, जिनको निकट के सीएचसी, पीएचसी एवं मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वर्षभर में अब तक निकले 57 मलेरिया और 14 डेंगू पॉजिटिवों को उपचार दिलाकर ठीक किया गया है। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान लगातार लोगों को जागरूक करने का असर दिख रहा है। विभागीय यूडीएसपी पोर्टल पर अब तक 57 मलेरिया और 14 डेंगू मलेरिया केस अपलोड किये गये हैं।

इसमें सबसे अधिक ब्लॉक शीतलपुर में नौ मलेरिया और चार डेंगू पॉजिटिव, जलेसर में आठ मलेरिया और तीन डेंगू, सकीट में आठ मलेरिया और एक डेंगू, अर्बन क्षेत्र में सात मलेरिया और तीन डेंगू, अवागढ़ में छह मलेरिया ओर दो डेंगू, अलीगंज में पांच मलेरिया पॉजिटिव, जैथरा में चार मलेरिया पॉजिटिव, निधौलीकलां में पांच मलेरिया पॉजिटिव, मारहरा में पांच मलेरिया और एक डेंगू पॉजिटिव केस मिले हैं। पोर्टल पर आये केसों के संबंधित गांव में टीम भेजकर पॉजिटिवों को उपचार दिलाकर स्वस्थ्य किया गया गया है। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि वर्ष में दो बार चलाये गये संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का काम किया गया है। अकबरपुर लाल सहाय में पहुंची टीम ने किया 63 का इलाज सराय अगहत, मंगलवार को ब्लॉक अलीगंज क्षेत्र के गांव अकबरपुर लाल सहाय में एमएमयू यूनिट पहुंची। यूनिट में शामिल डॉ. उत्तम सिंह, फार्मासिस्ट प्रियांशु बाथम, एलटी मिलेश राजपूत, स्टाफ नर्स सुभाष चंद्र, पायलट शिवजी यादव ने 63 मरीजों को जांच कर उपचार देने का काम किया है। टीम ने गांव में छह रोगियों की डेंगू और 19 की मलेरिया जांच की है। जांच में कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं निकला है। मंगलवार को टीम ने उपचार लेने आने वाले लोगों में बुखार, सर्दी, जुकाम के शामिल रहे। इसके अलावा त्वचा रोग, जोड़ों के दर्द एवं अन्य बीमारी से संबंधित मरीज शामिल रहे। तीन दिन में गांव में 574 मरीजों को उपचार दिया गया है। इसमें से 212 की मलेरिया और 94 की डेंगू की जांच की गई। जांच में एक मलेरिया पॉजिटिव और दो डेंगू संभावित रोगी मिले है। अकबरपुर लाल सहाय गांव में बीमार लोगों को लगातार उपचार दिलाया जा रहा है। मंगलवार को भी एमएमयू यूनिट गांव में पहुंची है। टीम ने गांव में पहुंचकर बीमारों को उपचार देने का काम किया है। गांव में बीमारी नियंत्रण में है। बीमारी पूरी तरह ठीक न होने तक टीम गांव में भेजी जाएगी।-डा. राजेन्द्र प्रसाद, सीएमओ, एटा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




