ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाजमालपुर गादुरी में करंट से युवक की मौत

जमालपुर गादुरी में करंट से युवक की मौत

कूलर से सही करते समय करंट लग गया। जानकारी होने पर परिजनों ने तार से हटाया। गंभीर हालत में जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी...

जमालपुर गादुरी में करंट से युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 16 Jun 2019 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

कूलर से सही करते समय करंट लग गया। जानकारी होने पर परिजनों ने तार से हटाया। गंभीर हालत में जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव जमालपुर गादुरी निवासी 28 वर्षीय लवकुश पुत्र प्रेमपाल दिल्ली में मजदूरी करता है। शनिवार रात्रि करीब दस बजे वह दिल्ली से घर आया था। खाना खाने के बाद 12 बजे लवकुश सोने जा रहा था। इसी बीच कूलर खराब हो गया। वह उसे सही करते समय उसका हाथ विद्युत तारों से छू गया। तारों में करंट लवकुश के शरीर में दौड़ गया। पति के शरीर में करंट दौड़ने पर पत्नी, पुत्री ने बचाने का काफ़ी प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर सहायता के लिए पहुंचे पडोसियों ने भी लवकुश को बचाने के काफी प्रयास किये। उसे बचाया नहीं जा सका।

करंट लगने से लवकुश की मौके पर ही मौत हो गयी। परिवार में चीत्कार मच गई। घटना की सूचना पर रविवार सुबह थाना निधौलीकला पुलिस, लेखपाल पहुंचे। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। लवकुश ने अपने पीछे पत्नी, पुत्री और भाई को छोड़ा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें