ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाएटा में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, कोहराम

एटा में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, कोहराम

मानसिक रूप से परेशान युवक का शव घर में लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेजा है। मृतक का इलाज चल रहा था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ...

एटा में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 19 Jul 2020 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

मानसिक रूप से परेशान युवक का शव घर में लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेजा है। मृतक का इलाज चल रहा था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना जैथरा के गांव टिकाथर निवासी मरदान सिंह बंजारा (45) पुत्र निर्भय सिंह ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात घरवालों ने शव लटका देखा। शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। चीख की आवाज सुनकर अन्य लोग भी आ गए। रविवार सुबह पुलिस को जानकारी दी। जानकारी लगते ही पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ जैथरा सतपाल सिंह भाटी का कहना है कि घरवालों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि युवक मानसिक रूप से परेशान था और इसका इलाज चल रहा था। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें