एटा-अलीगंज मार्ग पर सफर बना सिर दर्द, हर 200 मीटर पर जानलेवा गड्ढे
एटा-अलीगंज मार्ग पर गड्ढों की भरमार से राहगीरों और वाहन सवारों का सफर खतरनाक हो रहा है। गहरे गड्ढों और लापरवाही के कारण दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा।

जिला मुख्यालय को अलीगंज तहसील से जोड़ने वाला 52 किमी लंबा एटा-अलीगंज मार्ग बदहाली का शिकार बना हुआ है। जिले के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर गड्ढों की भरमार होने से राहगीरों और वाहन सवारों का सफर सुहाना होने के बजाय खतरनाक साबित हो रहा है। आलम यह है कि पूरी सड़क पर हर 200 से 250 मीटर के अंतराल पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इनमें फंसकर रोजाना दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं और बड़े छोटे चार पहिया वाहनों के साथ दुर्घटना होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।
गड्ढों की भरमार
जर्जर एटा-अलीगंज मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों के टॉयरों से धूल और मिट्टी के गुबार उड़ रहे है। इससे स्थानीय दुकानदारों, मार्ग के किनारे रहने वालों और राहगीरों का काफी बुराहाल बना हुआ है।
बागवाला, धुमरी और जैथरा में सर्वाधिक बुरे हालात
एटा-अलीगंज के बीच पड़ने वाले गांव बागवाला, कस्बा धुमरी एवं जैथरा में एटा-अलीगंज मार्ग की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है।
गड्ढों से भरी सड़क
अलीगंज रोड पर शीतलपुर से ही जगह-जगह गड्ढों की भरमार हैं, उसमें फंस कर दिन रात बाइक सवार गिरते रहते हैं और चार पहिया वाहनों के टायर फंसते रहते हैं।
निविदाएं खुल चुकी हैं, काम अब भी नहीं हुआ
एटा-अलीगंज मार्ग बनवाने के लिए करीब दो माह पूर्व ही निविदाएं खुल चुकी हैं। संबंधित कार्यदायी संस्था को तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए गए थे।
प्रश्नोत्तरी
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


