एटा में अगवा कर दलित किशोरी से रेप, गाड़ी में खींचकर ले गया था आरोपी
Uttar-pradesh News - एटा में दलित किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी में डालकर आरोपी किशोरी को ले गया। और फिर रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद गांव के बाहर छोड़कर भाग गए।

एटा में दलित किशोरी को अगवाकर रेप का मामला सामने आया है। गाड़ी में डालकर किशोरी को ले जाया गया। और फिर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। अपहरण करने में आरोपी का साथ तीन अन्य साथियों ने भी दिया। बेटी को लेकर परिवारीजन थाना पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पिता ने चार आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण को भेजा है। आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। थाना मारहरा के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार रात को बेटी नल से पानी लेने गई थी। आरोप है कि आरोपी लवकेश उर्फ लब्बा निवासी नगरिया ताड साथियों संग मिलकर मैक्स पिकअप गाड़ी से आया।
किशोरी को अगवा करके रेप किया
आरोपी है कि किशोरी का मुंह बंद कर जबरन गाड़ी में खींच ले गया। गाड़ी में डालकर सूनसान जगह ले गया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के साथ गलत काम किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गाड़ी से गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। घटना के बाद घरवाले किशोरी को तलाश कर रहे थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी। करीब ढ़ाई घंटे बाद गांव के बाहर बेटी मिली। बेटी ने घरवालों को आपबीती बताई। जिसे सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। पीड़िता को लेकर थाना मारहरा पहुंचे। पिता ने एक नामजद, अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी। एसओ मारहरा केके लोधी का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
मारहरा। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस से मांग की है कि मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। आरोप भी लगाए है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। उन्हे छोड़ दिया गया है। मारहरा पुलिस का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। मामले की जांच चल रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
sandeepलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


