Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsCyclist Killed by Max Pickup Family Alleges Murder Due to Land Dispute
मैक्स पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, हत्या का आरोप

मैक्स पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, हत्या का आरोप

संक्षेप:

Etah News - काम से लौट रहे एक युवक को मैक्स पिकअप ने रौंद दिया। टक्कर के बाद पिकअप ने एंबुलेंस को भी टक्कर मारी। युवक की मौत हो गई और परिवार ने चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। यह घटना गांव रामपुर घनश्याम में हुई, जहां मृतक की अदालत में तारीख थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jan 13, 2026 06:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

काम करके लौट रहे साइकिलसवार युवक को मैक्स पिकअप ने रौंद दिया। युवक को टक्कर मारने के बाद पिकअप ने एंबुलेंस में भी टक्कर मारी। टक्कर लगने से साइकलसवार युवक की मौत हो गई। घरवालों ने पिकअप चालक पर रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। घरवालों के अनुसार मृतक की मंगलवार को तारीख भी थी। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घरवालों ने शव नहीं उठने दिया। पुलिस के समझाने के बाद घरवाले माने और शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे बेटा अनिल कुमार ने बताया कि कोतवाली देहात के गांव रामपुर घनश्याम निवासी पिता भगवती प्रसाद (48) कासगंज रोड स्थित एक कंपनी में चालक पद पर तैनात थे और रात में ड्यूटी चल रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ड्यूटी करने के बाद मंगलवार सुबह घर नहीं पहुंचे। कंपनी में कॉल कर पूछा। बताया गया कि वह सुबह ही घर के लिए निकल गए थे। गांव के बाहर एक गैस एजेंसी के पास ग्रामीणों ने भगवती प्रसाद का शव झाड़ियों में पड़ा देखा। साइकिल कूछ दूर पड़ी मिली थी। बेटा ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि ताऊ अनोखे लाल से जमीन विवाद में 2002 में झगड़ा हुआ था। पिता ने ताऊ सहित अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला ट्रायल पर आ गया था। मामले में जल्दी-जल्दी तारीख भी पड़ रही थी। मंगलवार को पिता की तारीख थी और मामले में गवाही होनी थी। आरोप लगाया है कि रंजिश में पिता की हत्या की गई है। बताया कि मैक्स पिकअप को ताऊ का बेटा चला रहा था। मामले में मृतक के भाई सुनील कुमार ने चार लोगों के विरूद्ध तहरीर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मैक्स पिकअप ने पहले साइकिलसवार को टक्कर मारी थी उसके बाद एंबुलेंस में टक्कर मारी है। जिसमें एंबुलेंस का चालक घायल हुआ है। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साइकिल सवार को रौंदने के बाद एंबुलेंस से टकराई थी पिकअप बताया जा रहा है कि साइकिलसवार को रौंदने के बाद पिकअप एंबुलेंस से टकरा गई थी। एंबुलेंस चालक पारस घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग गया।