Etah News: शहर के तीसरे दिन भी बसों के लिए मची रही मारामारी, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: एटा, रक्षाबंधन त्योहार के बाद रविवार को रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। बसों की कमी और डग्गामार चालकों ने यात्रियों को असुरक्षित वाहनों में यात्रा करने के लिए मजबूर किया।

Etah News: शहर के तीसरे दिन भी बसों के लिए मची रही मारामारी, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

Etah News: एटा, रक्षाबंधन त्योहार के बाद रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालत यह रहे कि सुबह से लेकर देर दोपहर तक यात्री बसों के लिए भटकते नजर आए। एटा डिपो की सभी बसें सड़कों पर होने के दावों के बाद भी लोकल और लंबे रूटों पर जाने वाले यात्रियों को घंटों बसों के लिए भटकना पड़ा। रोडवेज बसों की किल्लत का फायदा डग्गामार वाहन चालकों ने उठाया और यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। रविवार को बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगने लगी। दिल्ली, कानपुर और लखनऊ जैसे लंबे रूटों पर जाने वाले कामकाजी लोग और सपरिवार यात्रा कर रहे लोग बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उमस भरी गर्मी में बस स्टैंड पर बैठकर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। जैसे ही कोई बस स्टैंड के अंदर दाखिल होती, उसमें सीट पाने के लिए यात्रियों भीड़ दौड़ पड़ती और धक्का-मुक्की मारामारी शुरू हो जाती। कई यात्री तो चलती बस में खिड़कियों के रास्ते अंदर घुसने का प्रयास करते दिखे। सर्वाधिक बसों की किल्लत दिल्ली, कानपुर, लखनऊ आदि लंबे रूट पर जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी, घंटों इंतजार के बाद भी बसें नहीं मिलीं। इसी प्रकार आगरा, बरेली, बदायूं, फर्रूखाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, कासगंज, अलीगंज, कायमगंज और गंजडुंडवारा आदि क्षेत्रीय और लोकल रूटों पर भी बसों की कमी के चलते यात्रियों को भारी दिक्कलों का सामना करना पड़ा। रविवार को एटा डिपो एआरएम नरेंश चंद्र गुप्ता ने बताया कि त्योहार के बाद बढ़ती भीड़ को देखते हुए रविवार को एटा डिपो की सभी 182 बसें संचालित की गई। इसके बाद भी शहर के बसों की कमी पड़ गई। इसकी मुख्य वजह रही कि शहर के अंदर जाम की स्थिति से बचने के लिए अन्य डिपो की 80 फीसदी तक बसें शहर के अंदर आने के बजाय सीधे बाईपास होकर गुजर गईं। इस कारण बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों को परेशानियां हुई।

डग्गामार वाहन संचालकों ने उठाया मजबूरी का फायदा

एटा। रविवार को रोडवेज बसों की किल्लत का फायदा डग्गामार वाहन संचालकों ने उठाया। बस स्टैंड के बाहर, मुख्य चौराहों पर डग्गामार बसें, मैक्स पिकअप, ऑटो में मजबूर यात्रियों को असुरक्षित वाहनों में सफर करने को विवश होना पड़ा। इन वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां ठूंस-ठूंस कर भरी गईं। जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रही।

सामान्य प्रश्न

यात्रियों को बसों के लिए कितने समय तक इंतजार करना पड़ा?
यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsएटाEtah News: शहर के तीसरे दिन भी बसों के लिए मची रही मारामारी, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी