श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज मैदान में प्रदर्शनी लगने पर दिया कारण बताओ नोटिस

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

डीआईओएस डा. इंद्रजीत प्रजापति ने श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज में नुमाइश के आयोजन पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अनुमति के बिना नुमाइश लगने से शिक्षा प्रभावित होने की आशंका है। अधिकारियों की चुप्पी और हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन चिंता का विषय है।

श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज मैदान में प्रदर्शनी लगने पर दिया कारण बताओ नोटिस

श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज जैथरा मैदान में लग रही नुमाइश को लेकर डीआईओएस डा. इंद्रजीत प्रजापति ने सख्त रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रबंधक, प्रधानाचार्य से जबाव-तलब किया है। हाईकोर्ट एवं विभागीय आदेश की अनदेखी करने पर उनके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एटा-अलीगंज मार्ग स्थित श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर 10 दिन से प्रदर्शनी आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। ठेकेदार झूले, दुकान, खेल-तमाशे के लिए स्थान चयन कर चुके हैं। मैदान में आसमानी झूले, दुकानों एवं मनोरंजन के स्टॉल की तैयारियां पूर्ण चुकी हैं। कालेज प्रबंधक ने नवीन शैक्षिक सत्र में शैक्षिक वातावरण सृजन के बजाय नुमाइश लगवाई जा रही है। नुमाइश लगाये जाने के लिए अभी तक एसडीएम स्तर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। अनुमति प्रक्रिया के बीच ही नुमाइश में स्टॉल, झूला लगना शुरू हो गए हैं। कॉलेज मैदान में नुमाइश लगने की जानकारी पर डीआईओएस ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधक, प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल जवाब मांगा है। नोटिस में बताया है कि खेल मैदान, परिसर का उपयोग नुमाइश, व्यवसायिक गतिविधियों के किया जा रहा है। हाईकोर्ट से शैक्षणिक संस्थानों का व्यवसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया जा चुका है। डीआईओएस ने कहा कि नुमाइश आयोजन से छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित होगी। प्रबंधक, प्रधानाचार्य नुमाइश अनुमति से संबंधित सभी वांछित प्रपत्र तत्काल उनके कार्यालय में उपलब्ध कराए। डीआईओएस ने हाईकोर्ट एवं विभागीय आदेशों की अवहेलना पर कठोर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.

बिना अनुमति किसकी शह पर लग रही नुमाइश

कॉलेज मैदान में 10 दिन से नुमाइश लग रही है। इसको लेकर जिम्मेदार अधिकारी चुप बैठे हैं। ऐसा नहीं है कि इसकी किसी को खबर न हो। इसके बाद भी किसी भी अधिकारी ने हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने की जहमत नहीं उठाई। हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं सभी लेवल के एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए थे। कॉलेज मैदान कस्बा में मुख्य मार्ग पर है। इस मार्ग से हर रोज अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ती हैं।

Voice of UP

नुमाइश से संबंधित प्रश्न

नुमाइश को लेकर डीआईओएस ने क्या कदम उठाए हैं?
डीआईओएस डा. इंद्रजीत प्रजापति ने नुमाइश के आयोजन पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।